लखनऊ में पेट्रोलपंप मशीनों में माइक्रोचिप लगाकर हो रही तेल चोरी के खुलासे के बाद पेट्रोल डीलर एसोसिएशन ने हड़ताल कर दी। लोगों को जब हड़ताल की सूचना मिली तो उन्होंने पेट्रोल पंपों पर भीड़ लगानी शुरू कर दी। देखें 16 घंटे चली हड़ताल के दौरान लखनऊ की सड़कों का नजारा कुछ ऐसा था, तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 6
पेट्रोल पंप हड़ताल
पेट्रोलपंप की मशीन में माइक्रोचिप युक्त डिवाइस लगाकर तेल चोरी करने के मामले में ताबड़तोड़ कार्रवाई से भड़की लखनऊ पेट्रोल डीलर एसोसिएशन ने सोमवार रात हड़ताल की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
3 of 6
पेट्रोल पंप हड़ताल
सोमवार को पेट्रोल पंपों पर हड़ताल के नोटिस चस्पा मिले वहीं देर रात अचानक हुई इस हड़ताल से जनता को भी काफी परेशानियां झेलनी पड़ीं।
4 of 6
हड़ताल
मंगलवार को पेट्रोल पंपों पर भीड़ जुटी रही। पेट्रोल खत्म होने पर कुछ लोगों ने गाड़ियां पैदल घसीटीं तो कुछ लोगों को रिक्शे पर लादनी पड़ीं।
विज्ञापन
5 of 6
हड़ताल
डीएम और सीएम स्तर पर पेट्रोल एसोसिएशन से हुई बातचीत के बाद दोपहर बाद हड़ताल खत्म की गई।
पेट्रोल पंप मालिकों को आश्वासन दिया गया कि कार्रवाई के दौरान उनका उत्पीड़न नहीं होगा और जहां डिवाइस मिलेगी उसी मशीन को सील किया जाएगा पूरी यूनिट को नहीं।