मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर दूर-दूर से लोग फरियाद लेकर आते हैं। मुख्यमंत्री जब लखनऊ में होते हैं तो लगभग हर रोज जनता दर्शन करते हैं। बुधवार के जनता दर्शन का उदाहरण देकर हम आपको बताते हैं कि मुख्यमंत्री के सामने कैसी-कैसी समस्याएं लेकर आते हैं लोग....
विज्ञापन
2 of 7
आदित्यनाथ
बुधवार को पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं बताईं। जिस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। फैजाबाद से पहुंची मीनू देवी ने आरा मशीन के पुनर्संचालन के लिए निवेदन किया।
विज्ञापन
3 of 7
योगी आदित्यनाथ
वहीं, लखनऊ निवासी साजिदा ने पति की असामयिक मृत्यु के कारण पेंशन व बच्चों की मुफ्त शिक्षा का आग्रह किया।
4 of 7
आदित्यनाथ योगी
संभल के गोपाल ने बताया कि कोल्ड स्टोरेज के मालिक से पल्लेदारी का भुगतान कराने की गुहार लगाई। इनके अलावा भी बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं के बारे में बताया। मुख्यमंत्री ने सभी फरियादियों को मामलों में त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
5 of 7
स्वामी प्रसाद मौर्य
वहीं भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में जनसुनवाई के तीसरे दिन कोई माता-पिता की सेवा के लिए तबादले की फरियाद लेकर आया तो किसी ने वृद्धावस्था और विकलांग पेंशन दिलाने की गुहार लगाई। बुधवार को कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनी।
विज्ञापन
6 of 7
स्वामी प्रसाद मौर्य
सुबह 10 से 12 बजे तक चली जनसुनवाई में करीब 127 लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। स्वामी प्रसाद ने बुधवार को निर्धारित समय सुबह 10 बजे से 15 मिनट पहले ही जनता दरबार में पहुंचकर जनसुनवाई शुरू की। वह दोपहर 12:30 तक समस्याओं के निस्तारण में लगे रहे। उन्होंने जिला स्तर की समस्याओं में तत्काल जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से बात की और समाधान के निर्देश दिए। अन्य समस्याओं को संबंधित मंत्रालय में भेज दिया गया ताकि न्यायोचित कार्रवाई हो सके।
इस दौरान सर्वाधिक मामले तबादले, पेंशन, जमीन पर कब्जा छुड़ाने, संविदा कर्मचारियों को नियमित कराने, परिवार और पड़ोस के झगड़े में पुलिस मदद के लिए आए। युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मौर्य के समक्ष सपा सरकार में नौकरियों में हुए भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग की।