लखनऊ के सदर बाजार स्थित द्वादश ज्योर्तिलिंग धाम में सावन के तीसरे सोमवार पर हरी सब्जियों से भोलेनाथ का श्रंगार किया गया। करीब एक कुंटल इस्तेमाल की गयी हरी सब्जी जिसमें लौकी, तोरई, कद्दू, पालक, भिण्डी, खीरा, परवल,सिमला मिर्च आदि से भोलेनाथ का श्रंगार किया गया।
विज्ञापन
2 of 9
श्रंगार को और अधिक सुन्दर व भव्य बनाने के लिये उसमें लोभिया, सैजन, टमाटर, नीबू, बैंगन, गोभी, मूली, बंधा, चुकन्दर, आलू, गाजर, सेब, कमल के फूल के प्रयोग करने से श्रंगार दर्शनीय बन गया। जो देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन
3 of 9
इसको सजाने में विकास अग्रवाल, दीक्षा कनौजिया, सूरज वैश्य, उज्ज्वल वैश्य, कल्पना साहू, त्रिलोचन, दिव्या का सहयोग रहा। मन्दिर के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बताया कि हरियाली व खुशहाली के लिये सब्जियों से श्रंगार किया गया।
4 of 9
इसके अलावा सुबह 14 परिवारों द्वारा महारुद्राभिषेक पूजन पं. मगलू पाधा के सानिध्य में हुआ।
विज्ञापन
5 of 9
रुद्राभिषेक कराने वालों में प्रमुख लोगों में राजेश, मनोज उप्रेती, विजय अग्निहोत्री, दिनेश पाठक, सौरभ गर्ग, प्रवीण गुप्ता, ओपी सिंह, राम स्वरुप दुबे, आरके वर्मा, मनोज दीक्षित, शैलेन्द्र सिंह ने पूजन किया। सुबह 6 बजे से 10 बजे तक चले पूजन में 14 परिवारों ने एक ज्योर्तिलिंग पर रुद्राभिषेक किया बाकी ज्योर्तिलिंग पर पूजन सम्पन्न हुआ।
विज्ञापन
6 of 9
पूजन में 108 नामों से भगवान भोलेनाथ की आराधना हुई। समी की पत्ती, शहद, गन्ने के रस,से अभिषेक किया गया। सभी मन्दिरों में 251 कमल के फूलों से श्रंगार हुआ।
विज्ञापन
7 of 9
मन्दिर के ऊपर तल पर द्वादश ज्योर्तिलिंग मन्दिर में रुद्राभिषेक हुआ और नीचे शिव मन्दिर में भक्तों ने जलाभिषेक किया।
8 of 9
मन्दिर में दर्शन करने वालों की अधिक भीड़ होने पर कमेटी द्वारा लाइन लगवाकर दर्शन कराने दिया गया।