समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने सोमवार को विधानसभा चुनाव के लिए 9 नए प्रत्याशी घोषित किए। महराजगंज की नौतनवा विधानसभा से अमनमणि त्रिपाठी को भी टिकट दिया गया है। अमनमणि मधुमिता हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के बेटे हैं। अमनमणि पर उनकी पत्नी सारा की हत्या का आरोप है। आगे स्लाइड्स में देखें सारा मर्डर केस...
विज्ञापन
2 of 11
सारा हत्याकांड
नौ जुलाई को 2015 को सिरसागंज थाना क्षेत्र में हुए हादसे में पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी की पुत्रवधू सारा सिंह की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
3 of 11
अमनमणि
- फोटो : amar ujala
अमनमणि के बयान के मुताबिक वह सिरसागंज के गुंजन चौराहा के समीप पहुंचे तभी सड़क पार कर रही बच्ची को बचाने के प्रयास में कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खंदी में पलट गई।
4 of 11
सारा मर्डर
- फोटो : amar ujala
आसपास के लोगों ने कार में फंसे दंपति को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस भी आ गई। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया वहां सारा को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
5 of 11
सीमा सिंह
- फोटो : amar ujala
सारा की मौत की खबर पर जिला अस्पताल पहुंची उसकी मां सीमा सिंह ने सारा के पति अमनमणि पर हत्या का आरोप लगाते हुए सिरसागंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
6 of 11
सारा सिंह
- फोटो : amar ujala
सारा सिंह की मां सिंह ने बताया था उनकी बेटी और अमनमणि के बीच कुछ भी ठीक नहीं था। अमनमणि उनकी बेटी को प्रताड़ित कर रहा था और वह उससे तलाक चाहती थी।
विज्ञापन
7 of 11
अमनमणि
फीरोजाबाद पुलिस से न्याय न मिलने की उम्मीद पर सीमा सिंह ने जांच सीबीआई को ट्रांसफर करा दी।
8 of 11
अमनमणि
पुलिस ने इस मामले की तफ्तीश तो अमनमणि के बयानों में विरोधाभास सामने आया था।
9 of 11
सीमा सिंह
- फोटो : amar ujala
सारा की मां सीमा सिंह ने राज्यपाल से लेकर सीएम अखिलेश यादव तक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई थी।
10 of 11
सारा मर्डर
- फोटो : amar ujala
सीमा ने पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में लिखा था कि जुलाई 2013में बेटी सारा की शादी अमरमणि के बेटे अमनमणि से अलीगंज के आर्य समाज मंदिर में हुई थी। चार-पांच महीने सब ठीक चला लेकिन बाद में सारा परेशान रहने लगी। पूछने पर वह टाल जाती थी। करीब छह महीने पहले सारा ने बताया कि अमनमणि मुझसे छुटकारा पाना चाहता है और रोजाना मारपीट व झगड़ा करता है।
प्रार्थनापत्र के मुताबिक सीमा ने सारा से कहा कि वह प्यार से अमन को समझाए। इस पर सारा ने कहा कि वह अपनी गृहस्थी बचाने के लिए हर जतन कर चुकी है लेकिन अमन और उसका परिवार मुझसे किसी भी तरह छुटकारा पाना चाहता है। सीमा ने प्रार्थनापत्र में लिखा था कि मेरी बेटी अक्सर यही कहती थी कि मम्मी मेरे साथ कोई अनहोनी न हो जाए।