फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं का हंगामा, सांसद डिम्पल यादव ने भी किया ट्वीट

Thu, 17 Aug 2017 06:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
प्रदर्शन करती सपा कार्यकर्ता
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलश यादव को औरैया जाने से रोके जाने के बाद कई शहरों में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। राजधानी लखनऊ में हजरतगंज में प्रदर्शन कर रहे सपा छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने एनेक्सी भवन का गेट बंद कर ताला डालने का प्रयास किया
विज्ञापन

2 of 7
प्रदर्शन करती सपा कार्यकर्ता
आधे घंटे तक हजरतगंज चौराहे पर चले प्रदर्शन के बाद पहुंची पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन

3 of 7
प्रदर्शन करती सपा कार्यकर्ता
औरैया में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हो रहे उपचुनाव के पर्चा दाखिले में बुधवार को सपा और भाजपा के बीच जमकर बवाल हुआ था। इस दौरान आगजनी व पथराव भी हुआ था।

4 of 7
प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता
जिसके बाद पुलिस ने सपा के पूर्व विधायक प्रदीप यादव को हिरासत में ले लिया था। पूर्व विधायक ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया है। बवाल के बीच भाजपा समर्थित उम्मीदवार के रूप में दीपू सिंह एवं सपा समर्थित उम्मीदवार सुधीर यादव ने नामांकन दाखिल कर दिया।
विज्ञापन

5 of 7
प्रदर्शन करती सपा कार्यकर्ता
मारपीट और पथराव में दर्जनभर से ज्यादा गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। सपाई पुलिस और प्रशासन पर सत्ता पक्ष के इशारे पर मनमानी करने का आरोप लगा धरने पर बैठ हैं। अख‌िलेश इसी मामले में अपने कार्यकर्ताओं के साथ औरैया जा रहे थे, जब उन्हें हिरासत में लेकर वापस लौटा दिया गया।
विज्ञापन

6 of 7
प्रदर्शन करती सपा कार्यकर्ता
लखनऊ सपा कार्यालय पहुंचे अखिलेश ने सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि विपक्ष को खत्म करना चाहती है। सरकार सपा कार्यकर्ताओं को जेल में डालना चाहती है तो डाल दे। हमारे पास सभी कानूनी रास्ते खुले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रदर्शन करती सपा कार्यकर्ता
पूर्व मुख्यमंत्री ने इस पूरे मामले पर कल प्रेस कॉफ्रेंस करने की घोषण की है। सपा कार्यालय पहुंचे अखिलेश का कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया। डिम्पल यादव ने अखिलेश यादव के समर्थन में ट्वीट कर कहा कि हर जोर और जुल्म के टक्कर में अखिलेश हमारा नारा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें