यहां हम आपको वो तस्वीरें दिखा रहे हैं जब लालू यादव लखनऊ शगुन लेकर आए थे और उन्होंने कहा था कि वह संबंध के साथ दिल लेकर भी आए हैं। उस वक्त उन्होंने ये कहा था कि इस संबंध से हमारे राजनीतिक संबंध मजबूत होंगे। इस बात को ज्यादा दिन नहीं हुए और सपा ने अपने आप को बिहार चुनाव से अलग कर लिया और ये साबित हो गया कि पारिवारिक संबंध अपनी जगह और राजनीति अपनी जगह।
विज्ञापन
बहुत दिन नहीं हुए जब लालू, मुलायम के घर 'दिल लेकर आए'थे, तस्वीरें
2 of 6
बीते दिनों ‘पारिवारिक गंठबंधन’ के दौरान जहां लालू प्रसाद यादव मुलायम सिंह की अगुवाई में सारे काम करने की बात कर रहे थे वहीं सपा ने पार्टी को तवज्जो न मिलने की बात कहते हुए राजनीति का महागठबंधन तोड़ लिया है।
विज्ञापन
बहुत दिन नहीं हुए जब लालू, मुलायम के घर 'दिल लेकर आए'थे, तस्वीरें
3 of 6
मुलायम सिंह के पोते तेज प्रताप के लिए अपनी बेटी राजलक्ष्मी का शगुन लेकर आए लालू ने कहा था, इस रिश्ते के बहाने हमारे पुराने दल एक होंगे। वहीं अब सपा का आरोप है कि सपा की उपेक्षा की गई है।
बहुत दिन नहीं हुए जब लालू, मुलायम के घर 'दिल लेकर आए'थे, तस्वीरें
4 of 6
बीते साल दिसंबर में शगुन लेकर लखनऊ आए लालू ने ये तक कहा था कि संबंध के साथ दिल लेकर आया हूं। लखनऊ आए लालू ने कहा था कि नेताजी हमारी अगुवाई करेंगे और जो हमारा साथ छोड़ गए हैं हम उन्हें भी जोड़ने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
बहुत दिन नहीं हुए जब लालू, मुलायम के घर 'दिल लेकर आए'थे, तस्वीरें
5 of 6
दो राजनेताओं का ये पारिवारिक गठबंधन उस वक्त सुर्खियों में रहा। तेजप्रताप और राजलक्ष्मी की शादी में पीएम नरेंद्र मोदी सहित बड़े-बड़े राजनेता भी शामिल हुए थे।
बहुत दिन नहीं हुए जब लालू, मुलायम के घर 'दिल लेकर आए'थे, तस्वीरें
6 of 6
मुलायम सिंह यादव के पोते तेज प्रताप यादव और लालू प्रसाद की बेटी राजलक्ष्मी की हाईप्रोफाइल शादी पूरे देश में चर्चा का विषय रही थी। इस शादी में प्रियंका गांधी अपने पति राबर्ट वाड्रा के साथ शामिल हुई थीं।