फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में किसान आंदोलन से वोट की फसल लहलहाएगी सपा, 70 सीटों के लिए अलग से बनाई रणनीति

Tue, 23 Mar 2021 03:59 PM IST
ishwar ashish चंद्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
किसान महापंचायत के मंच पर अखिलेश यादव और जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला
सपा किसान आंदोलन के सहारे पश्चिमी यूपी में वोट की फसल लहलहाने की तैयारी में है। रालोद का साथ मिलने से सपा जाटलैंड में उत्साहित है। इसलिए इस क्षेत्र की लगभग 110 विधानसभा क्षेत्रों में से 70 के लिए अलग से रणनीति बनाई गई है। वर्तमान में सपा के 49 में 14 विधायक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हैं।

विस चुनाव 2022 की तैयारी में लगी सपा फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। पार्टी के रणनीतिकार प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में डेरा डाले हैं और वहां से मिल रहे फीडबैक के आधार पर भविष्य के लिए रणनीति तैयार की जा रही है। इनका मानना है कि दिल्ली की सीमा पर चल रहे किसान आंदोलन का पश्चिमी यूपी में व्यापक असर है। पार्टी इसे अवसर के रूप में देख रही है। यही वजह है इस क्षेत्र में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार जनसभाएं कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
अखिलेश यादव आगरा, रामपुर व मथुरा में जनसभा को संबोधित कर चुके हैं। अब मवाना पहुंच रहे हैं। अन्य जगहों की तरह यहां भी किसानों का मुद्दा पहले नंबर पर होगा। इन जनसभाओं में सपा शासनकाल में किसानों के लिए कराए गए कार्यों को बताने के साथ भाजपा सरकार की विफलताओं को भी गिनाया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
किसानों के मुद्दे पर कर रहे प्रशिक्षित
पिछले विस चुनाव में सपा पश्चिमी यूपी की 25 सीटों पर 20 हजार से कम वोटों से हारी है। जबकि इस क्षेत्र में पार्टी के 14 विधायक हैं। रालोद तीन सीट पर दूसरे स्थान पर रही है। सूत्रों का कहना है कि पश्चिमी यूपी में सपाइओं को चौधरी चरण सिंह के कार्यकाल से लेकर सपा शासनकाल में किसानों के हित में हुए कार्यों के बारे में जानकारी दी जा रही है।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इसी तरह गन्ना पर्ची, चीनी मिलों के भुगतान, बुवाई की स्थिति, बीज-खाद की उपलब्धता और विवादों में घिरे कृषि कानूनों के बारे में तथ्यात्मक जानकारी देते हुए प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिससे किसान नेताओं के मत का समर्थन करते हुए उन्हें अपने तरीके से समझाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी का कहना है कि विपरीत हालात में भी हम किसानों के साथ हैं। किसानों के हर अन्याय के विरोध में सपा लड़ेगी। यही वजह है कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार किसानों के बीच जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें