रायबरेली जिले के भदोखर थाना क्षेत्र में सोमवार को लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेकाबू ट्रक की टक्कर से एक कार खड्ड में जा गिरी। दर्दनाक हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए। हादसा इतना भयंकर था कि कार के परखच्चे उड़ गए।
हादसे की जानकारी पर ट्रेनी सीओ अभिषेक श्रीवास्तव, निरीक्षक अपराध पंकज तिवारी मौके पर पहुंचे। कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना के चलते काफी देर तक हाईवे पर अफरातफरी रही। साथ काफी देर तक आवागमन भी प्रभावित हुआ।