फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Protest: प्रदर्शन करने विधानभवन जा रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बलप्रयोग किया, तस्वीरें

Wed, 14 Sep 2022 12:57 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

महंगाई और किसानों की समस्या सहित कई मुद्दों पर लखनऊ के विधानभवन में प्रदर्शन करने जा रहे सपा विधायकों व कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। विधानभवन के सामने भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
1 of 6
प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
महंगाई, किसानों की समस्या और सपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमें दर्ज करवाने के खिलाफ प्रदर्शन करने विधानभवन जा रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उनकी पुलिस से धक्कामुक्की भी हुई जिस पर पुलिस ने बलप्रयोग किया।

सपा ने मंगलवार को विधानभवन स्थित पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष 14 से 18 सितंबर तक धरना देने का एलान किया था। जिसके लिए विधायक सपा कार्यालय से विधानभवन की तरफ जा रहे थे।

इसके पहले, सपा विधायकों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें घर में नजरबंद कर दिया और मीडिया से भी बात करने की अनुमति नहीं दी। वहीं, जो विधायक विधानभवन पहुंचे उन्हें वापस कर दिया गया।

विधानभवन और सपा कार्यालय के बाहर सुबह से ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। बुधवार सुबह सपा विधायक जाहिद बेग और चौधरी समरपाल सिंह विधानभवन पहुंचे तो उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। उनका कहना था कि सरकार दमनकारी रवैया अपना रही है जो कि ठीक नहीं है।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : amar ujala
सपा विधायक मनोज पांडेय विधानभवन जाने के लिए पार्टी कार्यालय से निकले ही थे कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : amar ujala
सपा कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में तैनात पुलिस बल।

4 of 6
- फोटो : amar ujala
प्रदर्शन करने के लिए निकले सपाइयों की पुलिस से भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : amar ujala
सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बलपूर्वक उठाकर बस में भर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : amar ujala
सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह सरकार विपक्ष के खिलाफ दमनकारी रवैया अपना रही है जो कि पूरी तरह अलोकतांत्रिक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें