हाई स्पीड ट्रेन तेजस एक्सप्रेस लखनऊ पहुंच चुकी है। गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर इसकी बोगियां खड़ी की गई हैं। अधिकारियों की मानें तो जल्द ही यह ट्रेन लखनऊ जंक्शन से आनंदविहार के बीच पटरियों पर दौड़ती नजर आएगी। ट्रेन की बोगियां कपूरथला रेल कोच फैक्टरी में बनाई गई हैं। ट्रेन का शेड्यूल पहले ही जारी हो चुका है। दरअसल, तेजस एक्सप्रेस देश की पहली प्राइवेट ट्रेन है, जिसके संचालन को लेकर रेलवे बोर्ड अधिकारियों व आईआरसीटीसी के बीच मंथन चल रहा है। यह ट्रेन 160 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से पटरियों पर दौड़ेगी। पूर्व रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने वर्ष 2016-17 में स्पेशल ट्रेनों अंत्योदय, हमसफर, तेजस की घोषणा की थी।