हसनगंज के खदरा में विवादित कब्रिस्तान में शव दफनाने को लेकर सोमवार सुबह दो पक्षों में जमकर घमासान हुआ। नारेबाजी के साथ पथराव में आठ लोग घायल हो गए। भीड़ ने पांच बाइक तोड़ डालीं।
विज्ञापन
UP: शव दफनाने को लेकर जमकर बवाल, आठ घायल
2 of 11
एएसपी ट्रांसगोमती कई थानों की पुलिस व पीएसी लेकर मौके पर पहुंचे। लाठी फटकार कर भीड़ खदेड़ी। हालात पर काबू पाने में तीन घंटे लग गए। इसके बाद एडीएम व एएसपी की मौजूदगी में कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। इलाके में पुलिस व पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
UP: शव दफनाने को लेकर जमकर बवाल, आठ घायल
3 of 11
एएसपी ट्रांसगोमती दिनेश यादव ने बताया कि मोहल्ला मशालची टोला के अजमल (55) की सोमवार सुबह मौत हो गई। बेटा शाने, भाई इरफान, भोलू सुबह 8 बजे खदरा के कुम्हारनटोला स्थित विवादित कब्रिस्तान पहुंचकर कब्र खोदवाने लगे। इस पर आसपास के घरों से निकले लोगों ने विरोध जताया।
UP: शव दफनाने को लेकर जमकर बवाल, आठ घायल
4 of 11
मोहल्ले वालों में तीखी झड़प के बाद मारपीट होने लगी। भीड़ जुटते देख कब्र खोदने आए लोग भाग गए। भीड़ ने मौके पर छूटी उनकी पांच बाइक तोड़ डाली। इस बीच शाने व ने अपने पक्ष के लोगों को एकत्र किया। थोड़ी देर बाद कब्रिस्तान के आसपास दोनों पक्षों की भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन
UP: शव दफनाने को लेकर जमकर बवाल, आठ घायल
5 of 11
भीड़ में मौजूद शरारती तत्व पथराव करने लगे। इसमें आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर एएसपी दिनेश यादव व सीओ महानगर विशाल पांडेय पुलिस व पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे। नारेबाजी बंद न होने पर पुलिस ने भीड़ पर लाठी बरसानी शुरू कर दी। तीन घंटे बाद हालात काबू में किए जा सके।
विज्ञापन
UP: शव दफनाने को लेकर जमकर बवाल, आठ घायल
6 of 11
विवाद का हल निकालने के लिए एडीएम ट्रांसगोमती भी मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों के पांच-पांच लोगों को हसनगंज कोतवाली बुलाया गया और शव दफनाने व रास्ता देने की बात तय हुई। इसके बाद अजमल का जनाजा कब्रिस्तान पहुंचा और शव दफनाया गया। (बवाल के चलते कई बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।)
विज्ञापन
UP: शव दफनाने को लेकर जमकर बवाल, आठ घायल
7 of 11
दो पक्षों में तनातनी और हालात बिगड़ने की सूचना पर पहुंचे एसएसपी यशस्वी यादव मौके पर पहुंचे। मौका मुआयना करने के साथ माजरा समझा। गाड़ी में सवार होने के साथ सीओ महानगर विशाल पांडेय को बुलाया और भीड़ के बीच उनको फटकार लगाई। (बवाल को देखते छत पर बैठे लोग।)
UP: शव दफनाने को लेकर जमकर बवाल, आठ घायल
8 of 11
दो पक्षों में तनातनी और हालात बिगड़ने की सूचना पर पहुंचे एसएसपी यशस्वी यादव मौके पर पहुंचे। मौका मुआयना करने के साथ माजरा समझा। गाड़ी में सवार होने के साथ सीओ महानगर विशाल पांडेय को बुलाया और भीड़ के बीच उनको फटकार लगाई।
UP: शव दफनाने को लेकर जमकर बवाल, आठ घायल
9 of 11
भीड़ अधिक देखकर उच्चाधिकारियों को सूचना दी और अतिरिक्त फोर्स पहुंचने का इंतजार करने लगे। इलाके के लोगों का कहना है कि पुलिस मूकदर्शक बनने के बजाय तुरंत एक्शन ले लेती तो झगड़ा टाला जा सकता था।
UP: शव दफनाने को लेकर जमकर बवाल, आठ घायल
10 of 11
पुलिस बल ने दोनों समुदायों को समझा-बुझाकर मामले को शांत किया।
इस पर ट्रांसगोमती के एसएसपी दिनेश यादव का कहना है कि शव दफनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। पुलिस व पीएसी की मदद से हालात काबू में किए गए। ऐहतियात के तौर पर इलाके में पुलिस व पीएसी की ड्यूटी लगाई गई है। (फोटोः अर्जुन साहू)