फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीएमयू में बढ़ा बवाल, कर्मचारियों की हड़ताल से मरीज हुए बेहाल, RAF तैनात

Thu, 07 Jun 2018 01:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
kgmu - फोटो : amar ujala
केजीएमयू में छात्रों और कर्मचारियों का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को ये बवाल और बढ़ गया जब आ्सावस के बाद भी आरोपी छात्र पर कार्रवाई नहीं हुई। कामकाज ठप कर कर्मचारियों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिसके चलते सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों को हो रही है।
विज्ञापन

2 of 8
kgmu - फोटो : amar ujala
मामले ने इतना तूल पकड़ लिया है कि विवि प्रशासन को रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) तक बुलानी पड़ गई है। केजीएमयू वीसी से कर्मचारियों से बात करने की कोशिश भी की लेकिन उन्होंने एक न सुनी। 
विज्ञापन

3 of 8
kgmu - फोटो : amar ujala
मालूम हो कि केजीएमयू में बुधवार को छात्रों ने कर्मचारियों से मारपीट की थी। इसी को लेकर कर्मचारियों में रोष है। बुधवार को कर्मचारियों द्वारा कामकाज ठप रखने पर हरकत में आए चिकित्सा अधीक्षक ने गुरुवार सुबह 10 बजे तक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया था।

4 of 8
kgmu - फोटो : amar ujala
कर्मचारियों ने चेतावनी दी थी कि यदि सुबह 10 बजे तक केजीएमयू प्रशासन ने आरोपी छात्र के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो सभी विभागों में काम बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 8
kgmu - फोटो : amar ujala
गुरुवार सुबह जब आरोपी छात्र पर कार्रवाई नहीं हुई तो कर्मचारियों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। सभी पटल के कर्मचारियों ने काम ठप कर जुलूस निकाला और प्रदर्शन शुरू कर दिया। सभी आरोपी छात्र पर कार्रवाई पर अड़े हैं।
विज्ञापन

6 of 8
kgmu - फोटो : amar ujala
सुबह से हड़ताल के कारण सबसे ज्यादा दिक्कत मरीजों और उनके तीमारदारों को हो रही है। ट्रॉमा में गंभीर हालत में आए मरीजों को भी सहायता नहीं मिली, जिससे कई तीमारदार मरीजों को लेकर प्राईवेट अस्पताल भागे।
विज्ञापन

7 of 8
kgmu - फोटो : amar ujala
इसी बीच केजीएमयू के कलपति ने कर्मचारियों को शांत कराने की कोशिश की लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ। कर्मचारियों का कहना है कि हमें किसी तरह की बात नहीं करनी, सिर्फ आरोपी के खिलाफ कार्रवाई चाहिए। बवाल बढ़ता देख प्रशासन ने केजीएमयू परिसर में आरएएफ भी बुलवा ली है। फोर्स ने मोर्चा संभाल रखा है। 
विज्ञापन

8 of 8
kgmu - फोटो : amar ujala
ये है मामला
कैश काउंटर पर मंगलवार को एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का छात्र किसी मरीज की रसीद लेने गया था। इस दौरान यहां मौजूद कर्मचारियों से कहासुनी हो गई। बुधवार सुबह करीब 11 बजे 12 से अधिक छात्र सीएमएस ऑफिस पहुंचे। पीआरओ आफिस के बगल में स्थित सैंपल कलेक्शन सेंटर नंबर छह के कर्मचारियों से मंगलवार को ड्यूटी पर रहे कर्मचारी के बारे में पूछने लगे। आरोप है कि जवाब नहीं देने पर छात्रों ने कलेक्शन सेंटर के कर्मचारियों से मारपीट कर दी। यहां कार्यरत जियाउद्दीन उर्फ पप्पू और लैब असिस्टेंट किरन को पीटा और अभद्रता की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें