कानपुर नगर निगम सदन की बैठक में शुक्रवार को मर्यादा तार-तार हुई। एक महिला पार्षद ने अपने साथी पार्षद को दो बार चप्पल मारने की कोशिश की।
विज्ञापन
सदन में लहराई गईं चप्पलें, घटिया भाषा का इस्तेमाल
2 of 9
कानपुर नगर निगम की बैठक में शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस की महिला पार्षद जरीना खातून ने सदन में दो बार चप्पल लहराई।
विज्ञापन
सदन में लहराई गईं चप्पलें, घटिया भाषा का इस्तेमाल
3 of 9
दोपहर करीब एक बजे पार्षद जरीना खातून ने महापौर से बोलने का मौका देने का आग्रह किया।
सदन में लहराई गईं चप्पलें, घटिया भाषा का इस्तेमाल
4 of 9
मौका न मिलने पर सदन पटल के पास धरने पर बैठ गईं। इसके बाद महापौर ने उन्हें बोलने का मौका दिया तो वह सपा पार्षद शमीम आजाद को भला-बुरा कहने लगीं।
विज्ञापन
सदन में लहराई गईं चप्पलें, घटिया भाषा का इस्तेमाल
5 of 9
दोबारा बोलने का मौका मिलने पर फिर सदन पटल के पास जाकर चप्पल लहराई। जरीना ने शमीम पर उनके परिजनों के खिलाफ फर्जी रिपोर्ट लिखाने और उनके वार्ड में काम कराने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
सदन में लहराई गईं चप्पलें, घटिया भाषा का इस्तेमाल
6 of 9
बवाल बढ़ता देख 1:15 बजे महापौर ने पौन घंटे के लिए सदन की बैठक स्थगित कर दी। दोबारा सदन शुरू होने पर पार्षद से इसकी पुनरावृत्ति न करने का आग्रह किया। इससे पहले भी कांग्रेस, सपा और भाजपा पार्षदों में तीन बार नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
सदन में लहराई गईं चप्पलें, घटिया भाषा का इस्तेमाल
7 of 9
पार्षदों की लगातार इस तरह की हरकत देखकर महापौर को गुस्सा आ गया। और उन्होंने नसीहत दी कि ‘ये सम्मानित सदन है। कोई नुक्कड़, चौराहा नहीं है।
सदन में लहराई गईं चप्पलें, घटिया भाषा का इस्तेमाल
8 of 9
उधर, शमीम ने जरीना पर इलाकाई लोगों से अर्जी लिखाने, लाइट आदि में कमीशन मांगने का आरोप लगाया।