यूपीः पंचायत चुनाव की मतगणना के बीच हुई मारपीट
Sun, 01 Nov 2015 12:56 PM IST
पंचायत चुनाव के नतीजों के लिए चल रही मतगणना के बीच एक केंद्र पर जमकर हंगामा हुआ।
यूपीः पंचायत चुनाव की मतगणना के बीच हुई मारपीट
लखनऊ में मतगणना के एक केंद्र पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। यहां जुग्गौर के प्रधान प्रति राम मनोहर यादव किसी बात पर दूसरे पक्ष से भिड़ गए।
यूपीः पंचायत चुनाव की मतगणना के बीच हुई मारपीट
मतगणना के इस केंद्र पर करीब दस मिनट तक मारपीट होती रही। दोनों पक्षों के बीच मुक्के और लात भी चली।
यूपीः पंचायत चुनाव की मतगणना के बीच हुई मारपीट
जब दोनों पक्षों को समझाने के लिए पुलिसवाले बीच-बचाव करने आए तो पुलिस को भी मार खानी पड़ी।
यूपीः पंचायत चुनाव की मतगणना के बीच हुई मारपीट
इस मामले को शांत करने के लिए पुलिस दोनों को थाने ले गई।
यूपीः पंचायत चुनाव की मतगणना के बीच हुई मारपीट
इस घटना से केंद्र पर चल रही काउंटिंग भी प्रभावित हुई। रविवार को 31 जिला पंचायत और 787 पदों का फैसला होना है।