पंचायत चुनाव के अंतिम दौर की वोटिंग के बीच दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस मारपीट में कई लोग घायल हो गए हैं। मोहनलालगंज के उदयपुर मतदान केंद्र पर गुरुवार दोपहर अचानक चुनावी हिंसा भड़क गई। फर्जी वोटिंग की शिकायत होने के बाद यहां दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठियां चली। इस मारपीट में कई लोग घायल हो गए हैं। घायल लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पोलिंग बूथ पर मारपीट के बाद सन्नाटा छा गया है। अब यहां चुनावी हिंसा से डरे हुए लोग मतदान के लिए घरों से बाहर नहीं निकल रहे।