उत्तर रेलवे के लखनऊ-बाराबंकी रेलखड पर रेल मरम्मत कार्य के चलते 24 अक्तूबर को मेमू ट्रेनें निरस्त रहीं। ये ट्रेनें 28 अक्तूबर को भी निरस्त रहेंगी।उस दिन भी मरम्मत का कार्य होगा। इसके चलते कुछ ट्रेनों को डायवर्ट भी किया गया है।
यशवन्तपुर-गोरखपुर राप्ती सागर, एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस रोककर चलाई गई। एर्नाकुलम-बरौनी को 28 अक्तूबर को रास्ते में तीन घंटे रोककर चलाया जाएगा। 54334 लखनऊ-वाराणसी पैसेंजर निर्धारित समय 02.35 बजे के बजाय सुबह 10.35 बजे रवाना होगी।
किसान एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सुल्तानपुर-फैजाबाद होकर चलाई जाएगी। पनकी-लखनऊ मेमू व लखनऊ-कल्याण-लखनऊ मेमू लखनऊ जंक्शन के बजाय चारबाग रेलवे स्टेशन से संचालित होंगी। सीनियर डीसीएम जगतोष शुक्ला के मुताबिक, मरम्मत कार्य के चलते पांच घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा।