फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मी अंदाज में बदमाशों ने ATM वैन से की लाखों की लूट, तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 11
लखनऊ में दिन दहाड़े एटीएम में कैश जमा करने वाली कपंनी सीएमएस की गाड़ी पर हमला करके बदमाश सात लाख रूपए नगद लूट ले गए। यह घटना कानपुर रोड स्थित सरोजनी नगर की है।
विज्ञापन

फिल्मी अंदाज में बदमाशों ने ATM वैन से की लाखों की लूट, तस्वीरें

2 of 11
एटीएम में कैश जमा करने जा रही सीएमएस कंपनी की गाड़ी पर अपाचे बाइक पर सवार बदमाशों से हमला किया। पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की।
विज्ञापन

फिल्मी अंदाज में बदमाशों ने ATM वैन से की लाखों की लूट, तस्वीरें

3 of 11
फायरिंग में वैन का चालक, एजेंट और एक गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए। इन सभी घायलों को ट्रामा सेंटर ले जाया गया है। इनको घायल करने के बाद बदमाश बैग में रखा हुआ करीब सात लाख रुपए लूट ले गए।

फिल्मी अंदाज में बदमाशों ने ATM वैन से की लाखों की लूट, तस्वीरें

4 of 11
पुलिस को मौके से .32 बोर के दो खोखे मिले हैं जबकि एक खोखा वैन के विंड स्क्रीन पर धंसा मिला है।

विज्ञापन

फिल्मी अंदाज में बदमाशों ने ATM वैन से की लाखों की लूट, तस्वीरें

5 of 11
एसएसपी राजेश पांडेय ने बताया कि वारदात काले रंग की अपाचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने की है। दो बदमाश चेहरा ढके थे जबकि एक हेलमेट पहने था। (घटनास्‍थल पर पूछताछ करती पुलिस)
विज्ञापन

फिल्मी अंदाज में बदमाशों ने ATM वैन से की लाखों की लूट, तस्वीरें

6 of 11
उन्होंने बताया कि पीजीआई की साउथ सिटी कालोनी स्थित चेकमेट सिक्योरिटी कंपनी विभिन्न एजेंसियों का कैश एकत्र कर उसे बैंक में जमा कराती है। सोमवार दोपहर करीब पौने तीन बजे सरोजनीनगर के ट्रांसपोर्टनगर स्थित जेएस कूरियर कंपनी से 6,75,000 रुपये लेकर वैन न्यू गुढ़ौरा पुल की सर्विस लेन से होते हुए आशियाना जाने के लिए डिवाइडर पर पहुंची कि बदमाशों ने घेर लिया। (घटनास्‍थल पर मौजूद पुलिस)
विज्ञापन

फिल्मी अंदाज में बदमाशों ने ATM वैन से की लाखों की लूट, तस्वीरें

7 of 11
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बदमाश रिवाल्वर और पिस्टलें निकालकर बीच सड़क पर खड़े हो गए। सामने से आ रही वैन को निशाना बनाते हुए उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। ड्राइवर चिरैयाबाग निवासी कृपाशंकर ने ब्रेक लगा दी।

फिल्मी अंदाज में बदमाशों ने ATM वैन से की लाखों की लूट, तस्वीरें

8 of 11
इसी बीच एक बदमाश आगे बढ़ने लगा जबकि दूसरे की पिस्टल की गोलियां खत्म हो गईं और वह दूसरी मैगजीन लोड करने लगा। कृपाशंकर और बगल में बैठे शीतलखेड़ा निवासी गनर राजाराम पांडे के दायें हाथ में एक-एक गोली लगी जबकि आलमबाग निवासी कंपनी के एजेंट अमरीश सिंह की छाती पर एक गोली लगी है।(वो स्‍थान जहां वारदात हुई)

फिल्मी अंदाज में बदमाशों ने ATM वैन से की लाखों की लूट, तस्वीरें

9 of 11
चेकमेट सिक्योरिटी कंपनी के मैनेजर विजय चौहान ने बताया कि वैन सुबह साढ़े दस बजे ऑफिस से निकली और चंदरनगर होते हुए फीनिक्स मॉल होते हुए दो जगह से पैसा एकत्र कर ट्रांसपोर्टनगर स्थित कूरियर एजेंसी पहुंची थी।

फिल्मी अंदाज में बदमाशों ने ATM वैन से की लाखों की लूट, तस्वीरें

10 of 11
उन्होंने बताया कि कूरियर एजेंसी से कैश उठाने से पहले ही एजेंट ने पहले से जमा करीब 15 लाख रुपये बैंक भेज दिए थे। यह पूरी रकम एसबीआई में जमा होनी थी। बदमाशों को सिर्फ वही रकम मिली जो कूरियर एजेंसी से उठाई गई थी। यह रकम हजरतगंज में राजभवन के पास स्थित एक्सिस बैंक में जमा होनी थी। (ताबड़तोड़ फायरिंग में टूटा वैन का शीशा।)
विज्ञापन

फिल्मी अंदाज में बदमाशों ने ATM वैन से की लाखों की लूट, तस्वीरें

11 of 11
मामले में अभी तक पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है, पर शहर में नाकाबंदी कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें