फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस सोती रही, तीन घरों में डकैतों ने किया तांडव, तस्वीरें

Sat, 12 Sep 2015 02:40 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम इलाके की योगीजीपुरम कॉलोनी में बृहस्पतिवार रात डकैतों ने तीन घरों में धावा बोल दिया। रात करीब एक बजे 20-22 बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर करीब तीन लाख की संपत्ति लूट ली। (बिखरा पड़ा सामान।)

विज्ञापन

पुलिस सोती रही, तीन घरों में डकैतों ने किया तांडव, तस्वीरें

2 of 10
पड़ोस में रहने वाले पिता-पुत्र ने अपने पालतू कुत्ते को लेकर डकैतों से मुकाबला किया। बदमाशों ने उन पर हमला किया लेकिन घायल होने के बावजूद डकैतों को खदेड़ने में वे कामयाब रहे।

विज्ञापन

पुलिस सोती रही, तीन घरों में डकैतों ने किया तांडव, तस्वीरें

3 of 10
घटनास्थल जानकीपुरम थाने से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर है लेकिन थाने की पुलिस करीब डेढ़ घंटे बाद वहां पहुंची। पुलिस का कहना है कि वारदात कच्छा बनियान गिरोह ने अंजाम दी है।

पुलिस सोती रही, तीन घरों में डकैतों ने किया तांडव, तस्वीरें

4 of 10
डकैतों का कहर
व्यवसायी की गर्दन पर पैर रखा, पत्नी से गहने उतरवाए
एसएसपी राजेश कुमार पांडेय के मुताबिक  रात करीब एक बजे करीब 15 डकैत दीवार फांदकर बिल्डिंग मैटीरियल व्यवसायी विजयपाल के घर में दाखिल हुए। बाकी बाहर खड़े थे।
विज्ञापन

पुलिस सोती रही, तीन घरों में डकैतों ने किया तांडव, तस्वीरें

5 of 10
एक बदमाश ने सो रहे विजयपाल की गर्दन पर पैर रखा और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। विजयपाल की पत्नी रीता से करीब एक लाख रुपये के गहने व पांच हजार रुपये नकद लूट लिए।(जांच करते पुलिसकर्मी।)

विज्ञापन

पुलिस सोती रही, तीन घरों में डकैतों ने किया तांडव, तस्वीरें

6 of 10
पत्रकार के घर का दरवाजा चीरा, पड़ोसी ने शोर मचाया तो मार डाला
डकैतों ने व्यवसायी के घर से करीब 25 मीटर दूर पत्रकार अनुपम पांडेय के घर धावा बोला। मेन गेट के बजाय किनारे की दीवार से कूदे दस बदमाशों ने अनुपम के कमरे का दरवाजा चीरना शुरू किया।

विज्ञापन

पुलिस सोती रही, तीन घरों में डकैतों ने किया तांडव, तस्वीरें

7 of 10
कुछ बदमाश उनकी छत पर चढ़ गए। पड़ोस में छत पर सो रहे कपड़ा व्यवसायी अनिल वर्मा ने आहट सुन शोर मचाया तो बदमाशों ने लाठी से गला दबाकर उन्हें मार डाला।

पुलिस सोती रही, तीन घरों में डकैतों ने किया तांडव, तस्वीरें

8 of 10
पिता-पुत्र ने ललकारा, कुत्ता झपटा तो भागे बदमाश
बदमाशों का शिकार बने अनिल वर्मा की भाभी ने पड़ोस में रहने वाले भू-सुधार निगम में कार्यरत दिनेश भट्ट की पत्नी को फोन किया। (डकैतों ने अनिल नाम के युवक की हत्या कर दी।)

पुलिस सोती रही, तीन घरों में डकैतों ने किया तांडव, तस्वीरें

9 of 10
दिनेश ने अपने बेटे अमन व पालतू कुत्ते के साथ डंडा लेकर डकैतों को ललकारा। चार बदमाशों से पिता-पुत्र की भिड़ंत हुई। कुत्ते के झपटने पर बदमाश भागे।
विज्ञापन

पुलिस सोती रही, तीन घरों में डकैतों ने किया तांडव, तस्वीरें

10 of 10
इस बीच अनुपम के घर से 95 हजार रुपये, सोने की चेन, अंगूठी, लैपटॉप बटोर चुके बदमाश दीवार फांदकर कूदे। विजय के घर के बाहर निगरानी कर रहे चारों बदमाशों को टॉर्च से इशारा किया और पूरा गैंग नहर पटरी की तरफ भाग निकला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें