फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में दिनदहाड़े बड़ी वारदात, पिस्टल तानकर लूट ली ज्वैलरी शॉप, तस्वीरें

Sun, 12 Jun 2016 10:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 14
राजधानी लखनऊ के गाजीपुर थाने के मुलायमनगर में न्यू नीलम ज्वैलर्स पर रविवार दोपहर सात बदमाशों ने धावा बोल दिया।
विज्ञापन

2 of 14
सराफा व्यवसायी व उसके नौकर की कनपटी से पिस्टल सटाने के साथ दोनों के मोबाइल छीने। व्यवसायी की जेब से एक हजार रुपये व गले से सोने की चेन लूटी।
विज्ञापन

3 of 14
इस बीच तीन बदमाशों ने शो-केस में रखे गहने बटोरे और चार मिनट में डाका डालकर भाग निकले। दिनदहाड़े वारदात से इलाके में दहशत फैल गई।

4 of 14
पुलिस के मुताबिक, मुलायमनगर सरस्वती विहार निवासी सराफा व्यवसायी राजेश रस्तोगी की घर से कुछ दूर बाजार में न्यू नीलम ज्वैलर्स नामक शॉप है। (वारदात को अंजाम देते बदमाशों की सीसीटीवी में कैद हुई इमेज।)
विज्ञापन

5 of 14
पुलिस के मुताबिक, मुलायमनगर सरस्वती विहार निवासी सराफा व्यवसायी राजेश रस्तोगी की घर से कुछ दूर बाजार में न्यू नीलम ज्वैलर्स नामक शॉप है। (वारदात का एक दृश्य।)
विज्ञापन

6 of 14
थोड़ी देर बाद राजेश रस्तोगी अपने नौकर ललित के साथ स्कूटी से पहुंचे। ललित ने सफाई की और कुछ देर बाद अपनी कुर्सी पर बैठते हुए राजेश ने उसे पान लाने भेज दिया।
विज्ञापन

7 of 14
इस बीच दुकान के सामने रुकी बाइक से उतरे दो बदमाश आ धमके।

8 of 14
उनमें दो ने गमछे से चेहरा छिपा रखा था और तीसरा हेलमेट लगाए था। गमछा लपेटे बदमाश ने राजेश पर पिस्टल ताना और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी।

9 of 14
दो बदमाशों ने राजेश व अर्पित की तलाशी ली। दोनों के मोबाइल छीने। राजेश के गले से सोने की चेन लूटी। इस बीच तीन बदमाशों ने शोकेस व काउंटर में रखे गहने बटोरकर साथ लाए थैले में भरे। डकैत आननफानन में दुकान से निकले और तीन बाइक पर सवार होकर भाग निकले।

10 of 14
ज्वेलरी शॉप में डकैती का पता चलते ही आदर्श व्यापार मंडल व सराफा व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे।

11 of 14
इलाके के व्यापारियों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया।

12 of 14
इसी शॉप में हुई डकैती।

13 of 14
ज्वैलरी शॉप पर दिनदहाड़े डकैती की सूचना पर एसएसपी मंजिल सैनी, एएसपी ट्रांसगोमती जयप्रकाश, एएसपी उत्तरी विजय ढुल व एएसपी क्राइम अपनी टीम लेकर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

14 of 14
गाजीपुर, इंदिरानगर व चिनहट थाने की पुलिस की मदद से डकैतों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें