बड़ा इमामबाड़ा के सामने शनिवार देर रात सांवरे अलबम की शूटिंग को लेकर बवाल हो गया। रात करीब दस बजे गायिका व संगीतकार अनुपमा राग के साथ बॉलीवुड अभिनेता कुणाल खेमू, मिस इंडिया सेकंड रनरअप वर्तिका सिंह, पार्श्व गायक राहत फतेह अली खान सहित अन्य कलाकार शूटिंग कर रहे थे, तभी शिया धर्मगुरू कल्बे जव्वाद वहां आ गए और विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन
2 of 10
जव्वाद का कहना था कि शूटिंग बिना अनुमति की जा रही है जबकि अनुपमा राग का कहना था उन्होंने जिला प्रशासन से शूटिंग की अनुमति ली है। कुछ देर में जव्वाद के समर्थक वहां आ गए और तोड़फोड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन
3 of 10
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कल्बे जव्वाद दस बजे के आसपास मौके पर आए थे और कुछ मिनट बाद ही लौट गए। उनके जाने के दस मिनट पर डेढ़ सौ से अधिक समर्थक वहां आ गए और रमजान के दौरान शूटिंग का विरोध करते हुए हंगामा व नारेबाजी शुरू कर दी।
4 of 10
समर्थकों ने शूटिंग स्टाफ के साथ धक्का-मुक्की व अभद्रता की। विरोध करने वालों को पीटा। कुछ समर्थकों ने पथराव कर दिया, जिससे भगदड़ व अफरा-तफरी मच गई। पथराव में कुणाल खेमू के दाएं हाथ पर चोट लगने की भी सूचना है।
विज्ञापन
5 of 10
शूटिंग का एक दृश्य।
विज्ञापन
6 of 10
शूटिंग का प्राइवेट सिक्योरिटी स्टाफ कुणाल व विर्तिका सिंह को बचाते हुए वैनिटी वैन में ले गया। समर्थकों ने वैनिटी वैन पर भी पथराव किया जिससे उसका शीशा टूट गया।
विज्ञापन
7 of 10
शूटिंग स्टाफ की अन्य गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। किसी तरह सभी जान बचाकर वहां से निकले। करीब एक घंटे तक जव्वाद के समर्थक बवाल करते रहे और इस दौरान पुलिस मूक दर्शक बनकर खड़ी रही।
8 of 10
सूचना पाकर एसएसपी मंजिल सैनी, एएसपी पश्चिम सर्वेश कुमार मिश्रा और पुराने लखनऊ के कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। एसएसपी ने कहा कि शूटिंग की अनुमति नहीं थी। जिन लोगों ने हंगामा किया है, उन्हें चिह्नित किया जा रहा है। दोनों पक्ष के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
9 of 10
मेले का सेट उजड़ा, कैमरे व कीमती लाइटें टूटीं
शूटिंग में मेले की लोकेशन दिखाने के लिए छोटी-छोटी दुकानें और सजावट की गई थी। करीब 50 लोगों का क्रू तेज संगीत पर नाच-गा रहा था। झूले भी लगाए गए थे। तेज दूधिया रोशनी में कुणाल खेमू और वर्तिका सिंह पर कैमरा फोकस था, तभी उपद्रवी आ गए। उन्होंने कैमरे व कीमती लाइटें पथराव कर तोड़ डालीं।
अनुपमा राग ने बताया कि शूटिंग में उपद्रव से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उपद्रव के बाद कुणाल खेमू, वर्तिका सिंह, राहत फतेह अली खान व अन्य कलाकारों को दयाल पैराडाइज व अमरदीप होटल ले जाया गया।