लखनऊ में रोड शो कर कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, तस्वीरें
Sun, 17 Jul 2016 07:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
राजधानी लखनऊ कांग्रेस नेता राज बब्बर व शीला दीक्षित ने रोड शो कर पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरा और अपनी ताकत दिखाई।
लखनऊ एयरपोर्ट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर व मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे।
वहीं, एयरपोर्ट से लेकर पार्टी कार्यालय तक जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का स्वागत किया।
इसके साथ ही यूपी में कांग्रेस के चुनावी अभियान का प्रारम्भ कर दिया।
इसके पहले एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं का अभिवादन करने के लिए जब राज बब्बर गाड़ी पर चढ़े तो फिसल गए। उन्हें पास में मौजूद उनके सहयोगी ने संभाला।
वहीं, डीसीएम पर बने मंच के टूट जाने से शीला दीक्षित को मामूली चोट लग गई, उनका मौके पर ही प्राथमिक उपचार किया गया।
हजरतगंज में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
राज बब्बर, शीला दीक्षित, अन्नू टंडन व अन्य।
यूपी चुनाव कांग्रेस के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
रोड शो में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
युवाओं ने पार्टी अध्यक्ष को गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया।
रोड में यूपी कांग्रेस की नेता रीता बहुगुणा जोशी भी मौजूद रहीं।