फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rinku-Priya Engagement: रिंकू-प्रिया की सगाई में हुआ दिग्गजों का जमावड़ा, 10 तस्वीरों में देखें पूरा समारोह

Sun, 08 Jun 2025 09:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Rinku-Priya Engagement Photos: रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई में लखनऊ में खेल जगत से लेकर राजनीति जगत के दिग्गजों का जमावड़ा हुआ। एक लंबे अरसे बाद ऐसी तस्वीरें सामने आईं, जब राजधानी में किसी कार्यक्रम में इतने वीवीआईपी शामिल हुए। आगे 10 तस्वीरों में देखें पूरा समारोह...
विज्ञापन
1 of 10
Rinku-Priya Engagement Photos - फोटो : अमर उजाला
राजधानी लखनऊ के फाइव स्टार होटल सेंट्रम में टीम इंडिया के बल्लेबाज रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई हो गई। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में रिंकू और प्रिया ने एक-दूसरे को रिंग पहनाकर नए रिश्ते की शुरुआत की। 

इस दौरान प्रिया भावुक हो गईं। हालांकि, दोनों बेहद खुश नजर आए। दोनों ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सगाई की। समारोह में राजनीति और खेल जगत के बड़े चेहरों समेत करीब 300 मेहमान शामिल हुए।
विज्ञापन

2 of 10
मंच पर भावुक हो गईं प्रिया सरोज - फोटो : अमर उजाला
रिंकू और प्रिया एक-दूसरे का हाथ थामे मंच पर पहुंचे। इसके बाद सगाई की रस्म पूरी की। रिंकू ने जैसे ही प्रिया को अंगूठी पहनाई तो वह भावुक हो गईं। उनकी आंखें छलक पड़ीं।
 
विज्ञापन

3 of 10
पिंक लहंगे में प्रिया तो सिल्वर शेरवानी में नजर आए रिंकू सिंह - फोटो : अमर उजाला

इस मौके पर प्रिया ने पिंक लहंगा तो रिंकू सिंह ने सिल्वर रंग की शेरवानी पहन रखी थी। इस कांबिनेशन में दोनों लोग काफी सुंदर दिख रहे थे।  

4 of 10
समारोह में अखिलेश यादव, सांसद जया बच्चन, बीसीसीआई के कार्यकारी अध्यक्ष राजीव शुक्ला समेत अन्य गेस्ट - फोटो : अमर उजाला
समारोह में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, सांसद जया बच्चन, सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव, बीसीसीआई के कार्यकारी अध्यक्ष राजीव शुक्ला, सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव समेत कई हस्तियां मौजूद रहीं। 
विज्ञापन

5 of 10
क्रिकेटर प्रवीण कुमार, भुवनेश्वर कुमार और पीयूष चावला। - फोटो : अमर उजाला
खिलाड़ियों की बात करें तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों में स्टार गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार, यश यादव, पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार, पूर्व क्रिकेटर पीयूष चावला समेत तमाम अन्य खिलाड़ियों ने भी रिंकू और प्रिया सरोज को शुभकामनाएं दीं। 
विज्ञापन

6 of 10
मंच पर रिंकू-प्रिया, जोड़ी को आशीर्वाद देते अतिथि - फोटो : अमर उजाला
ग्लैमर और गरिमा से सजी इस शाम में रिंकू और प्रिया की जोड़ी ने सभी का दिल जीत लिया। जब दोनों स्टेज पर पहुंचे तो प्रिया की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। इसके बाद दोनों ने हंसते हुए कैमरे के सामने पोज दिए।
विज्ञापन

7 of 10
प्रिया को रिंग पहनाते रिंकू - फोटो : अमर उजाला
प्रिया सरोज ने कोलकाता से एक खास डिजाइनर रिंग मंगवाई, जबकि रिंकू सिंह ने मुंबई से अपनी पसंद की अंगूठी बनवाई। बताया जा रहा है कि इन दोनों रिंग्स की कुल कीमत करीब 2.5 लाख रुपये थी।

8 of 10
रिंकू-प्रिया की सगाई में पहुंची जया बच्चन और डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला
सिर्फ रिंग ही नहीं, मेहमानों के लिए तैयार किया गया मेन्यू भी कपल की पसंद के अनुसार खास तौर पर डिजाइन किया गया था। 

9 of 10
रिंकू-प्रिया की सगाई में पहुंचे अतिथि - फोटो : amar ujala
प्रिया ने अपनी पसंद की बंगाली रसगुल्ला और काजू पनीर रोल को मेन्यू में शामिल कराया, जबकि रिंकू की पसंदीदा पनीर टिक्का और मटर मलाई को भी खास तौर पर परोसा गया। 
विज्ञापन

10 of 10
वाराणसी के ताज होटल में शादी करेंगे रिंकू-प्रिया - फोटो : अमर उजाला
मिली जानकारी के अनुसार रिंकू और प्रिया सरोज छह महीने बाद 18 नवंबर को परिणय सूत्र में बंधेंगे। दोनों का विवाह वाराणसी स्थित ताज होटल में होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें