राजधानी लखनऊ के फाइव स्टार होटल सेंट्रम में टीम इंडिया के युवा क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई हो गई। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में रिंकू और प्रिया ने एक दूसरे को रिंग पहनाई और नए रिश्ते की शुरुआत की। इस दौरान प्रिया भावुक हो गईं। हालांकि, दोनों बेहद खुश नजर आए।
कार्यक्रम में राजनीति और खेल जगत की कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं। कार्यक्रम में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, सांसद डिंपल यादव, सांसद जया बच्चन, सांसद रामगोपाल यादव व वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव सहित कई अन्य नेता शामिल हुए।
वहीं, क्रिकेटर पीयूष चावला, प्रवीण कुमार और भुवनेश्वर कुमार भी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे और रिंकू और प्रिया को बधाई दी।