ये मेरा प्रेमपत्र पढ़कर तुम नाराज न होना... जब यह गीत केजीएमयू के एसपी ग्राउंड में डीन डेंटल प्रो. शादाब मोहम्मद ने गाया तो पूरा पंडाल मेडिकोज की तालियों से भर गया। केजीएमयू मेडिकोज ने सिर्फ डांस व गाने ही नहीं बल्कि यंत्रों पर गीत भी पेश किए। वहीं आर्थोपैडिक विभाग के डॉ. आशीष कुमार ने माउथ ऑर्गन पर अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए मेरे रश्के कमर तूने पहली नजर ... गाने की धुन बजाई तो हर कोई मंत्रमुग्ध सा हो गया। मौका था केजीएमयू में चल रहे रैपसोडी -2017 के समापन का।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
रैपसोडी प्रोग्राम
- फोटो : amar ujala
आखिरी दिन गीत-संगीत के धमाल के बीच नाटकों ने कभी हंसाया तो कभी गहरा संदेश भी दिया। लेकिन आखिरी दिन सबसे ज्यादा आकर्षण था फैशन शो को लेकर। जब देर शाम रैंप पर संगीत की धुन के बीच मेडिकोज उतरे तो पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। रैपसोडी 2017 में विशाल सिंह को मिस्टर फ्रेशर और अदिति को मिस फ्रेशर चुना गया।
विज्ञापन
3 of 6
रैपसोडी प्रोग्राम
- फोटो : amar ujala
फैशन शो के चार राउंड में पहले राउंड में शिक्षकों ने अपना जलवा दिखाया। इसमें कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट, प्रो. शैली अवस्थी, प्रो. शादाब मोहम्मद, डॉ. दीक्षा सिंह, डॉ. आनंद श्रीवास्तव समेत 11 शिक्षक रैंप पर उतरे। जबकि तीन राउंड में मेडिकोज ने जलवा बिखेरा। इस दौरान मेडिकोज ने उम्दा प्रदर्शन कर मुकाबला रोचक बना दिया।
4 of 6
रैपसोडी प्रोग्राम
- फोटो : amar ujala
नाटक में दिखी डॉक्टर की अहमियत
एक डॉक्टर के जीवन के उतार-चढ़ाव को पेश करने वाले लाइफ ऑफ वाइट नाटक की प्रस्तुति कर एमबीबीएस 2014 और 2017 के छात्रों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। प्रस्तुति के माध्यम से छात्रों ने यूनिवर्सिटी से लेकर प्रैक्टिस तक के सफर को मंच पर जीवंत कर दिया। उन्होंने बताया कि मरीजों के जीवन को बचाने के लिए दिन-रात एक करने वाले डॉक्टर की अहमियत मरीजों के परिवारीजनों को समझनी चाहिए।
विज्ञापन
5 of 6
रैपसोडी प्रोग्राम
- फोटो : amar ujala
बच्चों ने भी मंच पर मचाया धमाल
रैपसोडी में डॉक्टर और मेडिकोज ही नहीं अपनी कला से लोगों को दीवाना बना रहे था, बल्कि छोटे-छोटे बच्चों ने भी अपने नृत्य और गायन से लोगों को अपना मुरीद बना लिया। अनुष्का और आरव ने बरेली की बर्फी पर धमाल मचाया तो अंशिका और आद्या ने राधा सुन ले जरा पर खूब तालियां बटोरीं। चिकित्सकों के बच्चों ने मंच पर धमाल मचाया। सीसीयू के प्रो. अविनाश अग्र्रवाल की बेटी गौरांशी व नन्दी ने भूलभुलैया फिल्म के गीत मेरे ढोलना सुन मेरे प्यार... पर डांस किया। वहीं दिल तो बच्चा है जी, पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा, तू ही ये मुझको बता दे चाहूं मैं या न... समेत कई गीत पंडाल में गूंजे।
बीडीएस 2015 बैच के मेडिकोज ने नाटक एक थी अनारकली... पेश किया जिसमें पात्र इंस्पेक्टर चुलबुल पांडेय ने अनारकली की हत्या के राज का खुलासा किया। प्रस्तुति में दिखाया गया कि किस प्रकार अनारकली मुर्गी की हत्या कर नौकर उसकी बिरयानी बना देता है। बाद में पुलिस की जांच में हत्या का खुलासा हो जाता है। बुलेट राजा यानी सर्जरी विभाग के डॉ संदीप तिवारी ने फैशन शो में उम्दा जलवा बिखेरा। रोड सेफ्टी का संदेश देने के लिए वह बुलेट लेकर खुद ही मंच पर पहुंच गए । फैशन शो के जरिए उन्होंने हमेशा हेलमेट लगाकर वाहन चलाने का संदेश दिया।