फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Retired IAS Wife Murder: जिसे बेटे की तरह माना... उसी ने छीनी जिंदगी; देवेंद्र भी करते थे अखिलेश और रवि की मदद

Wed, 29 May 2024 11:41 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
Retired IAS Wife Murder - फोटो : अमर उजाला
सेवानिवृत आईएएस देवेंद्र दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे (58) की हत्या कर लूट की वारदात का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने देवेंद्र के दोनों ड्राइवर भाइयों और उनके एक साथी को गिरफ्तार किया। ड्राइवर अखिलेश वारदात का मास्टरमाइंड है। अखिलेश और उसका भाई रवि 13 साल से देवेंद्र के घर पर काम कर रहे थे। 

 
विज्ञापन

2 of 9
Retired IAS Wife Murder - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश और रवि ड्राइवर थे, लेकिन मोहिनी दुबे उन्हें बेटे की तरह मानती थीं। उनके पति रिटायर्ड आईएएस अफसर देवेंद्र दुबे भी दोनों की हर तरह से मदद करते थे। कुछ वक्त पहले उनका मकान बनवाया था। 

 
विज्ञापन

3 of 9
Retired IAS wife murder - फोटो : अमर उजाला
देवेंद्र ने अपनी पुरानी कार भी अखिलेश को दे दी थी। मुसीबत के वक्त हर बार साथ दिया, लेकिन उन्हीं दोनों ने मोहिनी की जिंदगी छीन ली। इस पर परिजनों से लेकर परिचितों तक को यकीन नहीं हो रहा। ड्राइवर भाइयों की करतूत से हर कोई हैरान है।

 

4 of 9
Retired IAS Wife Murder - फोटो : अमर उजाला
दोनों भाई 13 साल से देवेंद्र के घर पर काम कर रहे थे। इससे पहले इतने लंबे वक्त में इन्होंने कभी कोई ऐसा काम नहीं किया, जिससे उन पर कोई दाग लगा हो। देवेंद्र और मोहिनी दोनों पर आंख बंदकर भरोसा करते थे। घर के कोने-कोने तक इनकी पहुंच थी। 

 
विज्ञापन

5 of 9
Retired IAS Wife Murder - फोटो : अमर उजाला
किसी भी चीज के लिए रोक-टोक नहीं थी। पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि देवेंद्र हर महीने पांच हजार रुपये अखिलेश को देते थे। यह रकम आरडी में जमा की जाती थी। इसके अलावा भी देवेंद्र कई तरीकों से दोनों की आर्थिक मदद करते थे।
 
विज्ञापन

6 of 9
Retired IAS Wife Murder - फोटो : अमर उजाला
15 दिन पहले रची साजिश
पूछताछ में अखिलेश व रवि ने बताया कि करीब एक महीने पहले वे स्टोर रूम में सफाई कर रहे थे। इसी दौरान मोहिनी ने अलमारी से जेवरात निकालकर बेड पर रखे थे। वह कहीं जाने की तैयारी कर रही थीं। बेड से लेकर अलमारी तक ज्वैलरी थी।
विज्ञापन

7 of 9
Retired IAS Wife Murder - फोटो : अमर उजाला
यह देख उनके मन में लालच आ गया। तभी से सोच रहे थे कि कैसे जेवरात को हासिल किया जाए। करीब 15 दिन पहले रंजीत को बुलाकर इस बारे में बताया। तब साजिश रची और फिर वारदात को अंजाम दिया।

8 of 9
Retired IAS Wife Murder - फोटो : अमर उजाला
इस वजह से रखने लगा खुन्नस
अखिलेश की पांच महीने पहले शादी हुई है। उसने पूछताछ में बताया कि मालिक ने कहा था कि शादी में वे उनकी आर्थिक मदद करेंगे, लेकिन केवल 21 हजार रुपये दिए। वही, अखिलेश को तीन-चार लाख रुपये जरूर मिलने की उम्मीद थी। इस वजह से वह खुन्नस रखने लगा।

 
विज्ञापन

9 of 9
Retired IAS Wife Murder - फोटो : अमर उजाला
कभी भी रुपये मांगे तो मना नहीं किया
एसीपी ने बताया कि अखिलेश अक्सर देवेंद्र व मोहिनी से पैसे मांगता था। दोनों कभी इनकार नहीं करते थे। यहां तक कि अखिलेश ने कई परिचितों को छोटी-छोटी रकम ब्याज पर भी दे रखी है। वह देवेंद्र या मोहिनी से मांगकर ही रकम देता था। हालांकि, वह उनसे झूठ बोलकर अपनी जरूरत बताकर पैसे लेता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें