फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Retired IAS Wife Murder: मोहिनी हत्याकांड में इन तीन सवालों में उलझी पुलिस, तीन करीबियों पर सबसे ज्यादा शक

Mon, 27 May 2024 04:19 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
Retired IAS Wife Murder - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में सेवानिवृत्त आईएएस देवेंद्र दुबे की दूसरी पत्नी मोहिनी दुबे (58) की हत्या कर लूट की वारदात के मामले में पुलिस तीन अलग-अलग पहलुओं पर तफ्तीश कर रही है। मोहिनी के तीन करीबी शक के दायरे में हैं। इसमें एक शख्स बेहद करीबी है। 

पुलिस ये भी देख रही है कि मोहिनी की मौत से किन लोगों को फायदा हो सकता है या फिर उनसे कौन कौन लोग खुन्नस रखते थे। फिलहाल पुलिस के पास अब तक कोई बहुत ठोस सुराग नहीं है। सबसे अहम सीसीटीवी फुटेज ही मिला है। जिसके आधार पर तफ्तीश की जा रही है। फुटेज में कैद हुए दोनों संदिग्ध बदमाश अब तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन

2 of 9
Retired IAS wife murder - फोटो : अमर उजाला
इन पहलुओं पर जांच
लूट करना था मकसद, विरोध पर मार दिया

पुलिस को एक अंदेशा ये है कि मोहिनी के परिचित ने लूट की साजिश रची। इसके तहत उसने अपने साथियों से रेकी कराई। फिर शनिवार सुबह वारदात को अंजाम दिलाने के लिए साथियों को मोहिनी के घर भेजा। जब बदमाश घर में दाखिल हो गए तो उनको देख मोहिनी ने विरोध किया। बदमाशों ने उनसे अलमारियों की चाबी। शोर न मचा पाएं इसलिए उनकी गला कसकर हत्या कर दी। फिर जेवर-नकदी लूट कर भाग गए। इस पहलू पर भी जांच चल रही है।
 
विज्ञापन

3 of 9
Retired IAS wife murder - फोटो : अमर उजाला
हत्या करना ही था इरादा
पुलिस की तफ्तीश इस पहलू पर बेहद गंभीरता से चल रही है। आशंका है कि बदमाशों का मकसद सिर्फ मोहिनी की हत्या करना था। साजिश किसी तीसरे ने रची। साजिश रचने वाला शख्स मोहिनी का बेहद करीबी है। जेवर व नकदी इसलिए उठा ले गया, जिससे वारदात लूट की लगे और करीबी पर शक न जाए। क्योंकि आमतौर पर ऐसी वारदातों में लुटेरे एक-एक जेवर ले जाते हैं। लेकिन, इसमें ऐसा नहीं हुआ। तमाम जेवरात मोहिनी पहने हुई थीं, वह सुरक्षित मिले। संपत्ति या आपसी विवाद के अंदेशे पर इस बिंदु पर जांच चल रही है।

4 of 9
Retired IAS wife murder - फोटो : अमर उजाला
क्या अनजान बदमाशों ने दिया अंजाम
कई बार चोर-लुटेरे पॉश इलाकों में रेकी करते घूमते रहते हैं। जब उनको अंदाजा लग जाता है कि जिस घर में केवल महिला है तो उसको निशाना बनाने की साजिश रचते हैं। जब भी उनको मौका मिलता है तो वह घटना को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन

5 of 9
Retired IAS wife murder - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की एक टीम इस बिंदु पर भी जांच कर रही है। कहीं ऐसा तो नहीं लूट के इरादे से बदमाश घूम रहे थे और उनको पता था कि घर में अकेली मोहिनी है। इसलिए वह दाखिल हो गए। विरोध पर मोहिनी की हत्या की।

 
विज्ञापन

6 of 9
Retired IAS Wife Murder - फोटो : अमर उजाला
ड्राइवर और परिजनों से पूछताछ
पुलिस ने रविवार को देवेंद्र के घर पर काम करने वाले ड्राइवर, नौकर, माली, सफाई कर्मी से लंबी पूछताछ की। सभी से अलग-अलग पूछताछ की। सभी के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल और लोकेशन भी देखी।
विज्ञापन

7 of 9
Retired IAS wife murder - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा परिजनों से भी तमाम चीजों के बारे में जानकारी ली। पुलिस सूत्रों के मुताबिक घूम फिर के जांच करीबियों के आसपास ही आकर अटक रही है। पुलिस फिलहाल किसी नतीजे तक नहीं पहुंच सकी है।

 

8 of 9
Retired IAS wife murder - फोटो : अमर उजाला
बेटा साथ रहने आया
देवेंद्र का बड़ा बेटा प्रांजल नोएडा में रहता है। वह शनिवार को नहीं आया था। वह पिता के दूसरी शादी करने से नाखुश था। वहीं छोटा बेटा प्रतीक तकरोही में रहता था। वह शराब आदि का नशा करता था।
विज्ञापन

9 of 9
Retired IAS wife murder - फोटो : अमर उजाला
इसलिए देवेंद्र उससे मतलब नहीं रखते थे। मोहिनी की मौत के बाद वह शनिवार को घर पहुंचा था। पुलिस ने उससे भी पूछताछ कर जानकारी जुटाई थी। रविवार को प्रतीक पिता के घर पर ही रहने के लिए आ गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें