फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Retired IAS Wife Murder: रिटायर्ड आईएएस की पत्नी की हत्या में बड़ा खुलासा, CCTV से पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग

Mon, 27 May 2024 01:50 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
Retired IAS wife murder - फोटो : अमर उजाला
सेवानिवृत्त आईएएस देवेंद्र दुबे की दूसरी पत्नी मोहिनी दुबे (58) की हत्या कर लूट की वारदात के मामले में रविवार को सीसीटीवी फुटेज से बड़ा खुलासा हुआ। बदमाशों ने जेवर और नकदी एक बैग में भरे थे। फिर स्कूटी से भागे थे। फुटेज में स्कूटी में पीछे बैठा बदमाश बैग पीठ पर टांगे हुए दिख रहा है। कुछ दूर जाकर उसने हेलमेट भी उतार दिया था। हालांकि, 48 घंटे बाद भी पुलिस कातिलों तक पहुंचने में नाकाम है।
विज्ञापन

2 of 9
Retired IAS Wife Murder - फोटो : अमर उजाला
इंदिरानगर सेक्टर-20 निवासी सेवानिवृत्त आईएएस देवेंद्र शनिवार सुबह सात बजे अपने ड्राइवर रवि के साथ गोल्फ खेलने चले गए थे। उनके जाने के बाद बदमाशों ने उनके घर पर धावा बोलकर उनकी पत्नी मोहिनी की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

3 of 9
Retired IAS Wife Murder - फोटो : अमर उजाला
अलमारियां खोलकर जेवरात व नकदी भर ले गए थे। कुछ ही घंटे में पता चला था कि दो बदमाश नीले रंग की स्कूटी से आए थे और उसी से भागे। अब रविवार को फुटेज से ही और अधिक जानकारी मिली।

4 of 9
Retired IAS Wife Murder - फोटो : अमर उजाला
फुटेज में पहले दोनों बदमाश हेलमेट लगाए कैद हुए। कुछ दूर जाने के बाद पीछे बैठे बदमाश ने हेलमेट उतार दिया। उसकी स्पष्ट तस्वीर कैद हो गई। उसी ने वह बैग पीठ पर टांग रखा है, जिसमें लूटे गए जेवर और नकदी है। पुलिस फुटेज के सहारे दोनों तक पहुंचने की जद्दोजहद में जुटी है।
 
विज्ञापन

5 of 9
Retired IAS wife murder - फोटो : अमर उजाला
कुछ दूर जाकर स्कूटी चलाने वाले ने भी हेलमेटउतारा
दोनों बदमाश जब वारदात अंजाम देने आए थे तब हेलमेट पहना हुआ था। घटना के बाद जब वह बाहर निकले तब भी हेलमेट लगाए रहे।
विज्ञापन

6 of 9
Retired IAS wife murder - फोटो : अमर उजाला
दो तीन किमी दूर जाने के बाद पहले पीछे वाले बदमाश ने हेलमेट उतारा और कैंट इलाके में स्कूटी चलाने वाले भी हेलमेट उतार दिया। पुलिस सूत्राें के मुताबिक पुलिस ने दोनों की पहचान कर ली है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस की टीमें लगी हैं।
 
विज्ञापन

7 of 9
Retired IAS wife murder - फोटो : अमर उजाला
500 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले
जिस रूट से बदमाश आए और जिस तरफ भागे, उन दोनों मार्गों की फुटेज पुलिस खंगाल रही है। अब तक 500 से अधिक कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी है। दो से तीन टीमें सिर्फ फुटेज ही देख रही हैं।

8 of 9
Retired IAS wife murder - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा सर्विलांस सेल की टीम ने कई संदिग्ध मोबाइल नंबर चिह्नित किए हैं। इन नंबरों को इस्तेमाल करने वालाें को पुलिस ट्रेस कर रही है।
 
विज्ञापन

9 of 9
Retired IAS wife murder - फोटो : अमर उजाला
स्कूटी से नंबर प्लेट गायब
बदमाशों ने जिस स्कूटी का इस्तेमाल वारदात में किया है, उसमें नंबर प्लेट नहीं थी। उनको भलीभांति पता था कि अगर नंबर प्लेट रहेगी तो आसानी से ट्रेस किए जा सकते हैं। इसलिए नंबर प्लेट हटा दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें