फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Retired IAS Wife Murder: न भय में थे, न हाव-भाव बदले... यकीन था कि कुछ नहीं होगा; देवेंद्र बोले-खुशियां छीन ली

Thu, 30 May 2024 09:08 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
Retired IAS Wife Murder - फोटो : अमर उजाला
सेवानिवृत आईएएस देवेंद्र दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे (58) की हत्या कर लूट की वारदात का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने देवेंद्र के दोनों ड्राइवर भाइयों और उनके एक साथी को गिरफ्तार किया। अखिलेश वारदात का मास्टरमाइंड है। वह और उसका भाई 13 साल से देवेंद्र के घर पर काम कर रहे थे। आरोपियों ने एक करोड़ रुपये के जेवरात लूटे थे। पुलिस ने जेवरात बरामद कर लिए हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 10
Retired IAS wife murder - फोटो : अमर उजाला
वारदात की फुटेज किसी को न मिलें, इसलिए आरोपी डीवीआर व सीसीटीवी कैमरे उखाड़ कर ले गए थे। इन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया। इंदिरानगर सेक्टर-20 निवासी सेवानिवृत आईएएस देवेंद्र दुबे 25 मई की सुबह ड्राइवर रवि यादव के साथ गोल्फ खेलने गए थे। उनके जाने के बाद घर के भीतर बदमाशों ने उनकी पत्नी मोहिनी की हत्या कर जेवरात लूट ले गए थे। 
 
विज्ञापन

3 of 10
Retired IAS Wife Murder - फोटो : अमर उजाला
संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध आकाश कुलहरि ने बताया कि वारदात में रवि व उसके ड्राइवर भाई अखिलेश यादव और साथी रंजीत को गिरफ्तार किया गया है। वारदात के दिन अखिलेश और रंजीत स्कूटी से देवेंद्र के घर पहुंचे थे। दोनों ने मोहिनी की गला कसकर हत्या कर दी थी और जेवरात लूटकर भाग गए थे। वारदात की साजिश में रवि भी शामिल था।

 

4 of 10
Retired IAS Wife Murder - फोटो : अमर उजाला
सेवानिवृत्त आईएएस देवेंद्र दुबे की दूसरी पत्नी मोहिनी (58) की हत्या कर एक करोड़ के जेवरात लूटने वाले बदमाशों ने बचने के लिए हरेक कोशिश की। वारदात के बाद से वह पुलिस के सामने ही रहे। यहां तक कि मास्टरमाइंड और मोहिनी का गला कसने वाले अखिलेश ने खुद चौकी में जाकर पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस ने 500 सीसीटीवी कैमरे खंगालकर कदम-कदम के फुटेज जुटाए और नीले रंग (एक ही कंपनी की) की एक हजार स्कूटी की पड़ताल कर कातिलों को बेनकाब कर दिया।

 
विज्ञापन

5 of 10
Retired IAS Wife Murder - फोटो : अमर उजाला
पुलिस से बोले, सोचा भी न था अखिलेश-रवि ऐसा किए होंगे
वारदात के बाद से पुलिस लगातार देवेंद्र के संपर्क में थी। जब खुलासा हुआ तब भी पुलिस ने उनसे बातचीत की। पुलिस के मुताबिक, देवेंद्र ने बरामद जेवरात की पहचान की। पुलिस ने जब उनको साक्ष्यों के सामने रखकर बताया था कि अखिलेश व रवि ने घटना को अंजाम दिया है तो वह स्तब्ध रह गए थे। वह बोले थे कि कभी सोचा भी नहीं था कि ये दोनों ऐसा करेंगे या किए हैं। उनको बेटे की तरह ही माना। जो मांगा सबकुछ दिया, लेकिन दोनों ने उनकी खुशियां छीन लीं।

 
विज्ञापन

6 of 10
Retired IAS wife murder - फोटो : अमर उजाला
न भय में था, न हाव-भाव बदले, यकीन था कि कुछ नहीं होगा
वारदात को अंजाम देने के बाद से अखिलेश और रवि लगातार देवेंद्र के घर पर ही थे। अंतिम संस्कार कराने से लेकर अस्थि विसर्जन में भी शामिल रहे। डीसीपी नॉर्थ अभिजीत आर शंकर ने बताया कि दोनों बहुत शातिर हैं। 

 
विज्ञापन

7 of 10
Retired IAS Wife Murder - फोटो : अमर उजाला
जरा भी भय में नहीं थे। सामान्य व्यवहार था। क्योंकि उनको यकीन था कि वह पकड़े नहीं जाएंगे। कई बार उनसे पूछताछ की गई, लेकिन उन्होंने कुछ भी ऐसा नहीं कहा कि जिससे उन पर शक जाए। लेकिन जब फुटेज से लेकर अन्य सबूत सामने आए तो बेनकाब हो गए।

 

8 of 10
Retired IAS Wife Murder - फोटो : अमर उजाला
15 दिन पहले रची साजिश
पूछताछ में अखिलेश और रवि ने बताया कि करीब एक महीने पहले वे स्टोर रूम में सफाई कर रहे थे। इसी दौरान मोहिनी ने अलमारी से जेवरात निकालकर बेड पर रखे थे। वह कहीं जाने की तैयारी कर रही थीं।

9 of 10
Retired IAS Wife Murder - फोटो : अमर उजाला
बेड से लेकर अलमारी तक ज्वैलरी थी। यह देख उनके मन में लालच आ गया। तभी से सोच रहे थे कि कैसे जेवरात को हासिल किया जाए। करीब 15 दिन पहले रंजीत को बुलाकर इस बारे में बताया। तब साजिश रची और फिर वारदात को अंजाम दिया।

 
विज्ञापन

10 of 10
Retired IAS wife murder - फोटो : अमर उजाला
कभी भी रुपये मांगे तो मना नहीं किया
एसीपी ने बताया कि अखिलेश अक्सर देवेंद्र व मोहिनी से पैसे मांगता था। दोनों कभी इनकार नहीं करते थे। यहां तक कि अखिलेश ने कई परिचितों को छोटी-छोटी रकम ब्याज पर भी दे रखी है। वह देवेंद्र या मोहिनी से मांगकर ही रकम देता था। हालांकि, वह उनसे झूठ बोलकर अपनी जरूरत बताकर पैसे लेता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें