फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के लिए मुंबई की ट्रेनों में अभी से वेटिंग, इस एक्सप्रेस को मिली हरी झंडी, 14 से शुरू होगा सफर

Thu, 10 Dec 2020 10:39 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
होली को भले ही अभी समय हो। पर, मुंबई से आने व जाने वाले यात्रियों ने बुकिंग शुरू कर दी है। मुंबई की गाड़ियों में वेटिंग चल रही है। हालांकि, यह स्लीपर में ही है। वहीं, दिल्ली की गाड़ियों में अभी सीटें खाली हैं।अगले साल 28 मार्च को होली है। ऐसे में एडवांस रिजर्वेशन पीरिएड यानी 120 की मियाद खुलते ही यात्रियों ने टिकट बुक कराने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : Shutterstock
24 मार्च को पुष्पक एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में वेटिंग है। वहीं, अगले तीन दिन तक वेटिंग का आंकड़ा 60 तक पहुंच गया है जबकि थर्ड एसी में अभी सीटें खाली हैं। ऐसे ही एलटीटी गोरखपुर एक्सप्रेस (02542) के स्लीपर क्लास में वेटिंग है। थर्ड व सेकंड एसी में अभी सीटें खाली हैं।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : Social media
लोकमान्य तिलक टर्मिनस लखनऊ एसी स्पेशल में 20 मार्च से अगले एक हफ्ते तक थर्ड एसी में 503 सीट खाली चल रही है।  

4 of 5
नौचंदी एक्सप्रेस को भी हरी झंडी प्रयागराज से लखनऊ, हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। लॉकडाउन के पहले से बंद चल रही प्रयागराज संगम-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस फिर शुरू होने जा रही है। ट्रेन 14 दिसंबर से सहारनपुर और 15 को प्रयागराज संगम से शुरू होगी। अभी स्पेशल ट्रेन के रूप में नौंचदी एक्सप्रेस चलेगी। नई समय सारिणी के हिसाब से नौचंदी अब एक घंटे पहले ही सहारनपुर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रयागराज (04511) संगम स्टेशन से शाम 5.20 बजे रवाना होगी। जो रात 10.05-10.15 बजे लखनऊ एवं सुबह 7.45-7.50 बजे मेरठ सिटी एवं 10.50 बजे सहारनपुर पहुंच जाएगी। पहले यह गाड़ी सुबह 11.50 बजे सहारनपुर पहुंचती थी। इसी तरह ट्रेन (04512) सहारनपुर से शाम पांच बजे रवाना होगी। पहले इसकी रवानगी शाम 4.50 बजे होती थी। यह गाड़ी सुबह 10 बजे प्रयागराज संगम पहुंच जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें