69वां गणतंत्र दिवस राजधानी लखनऊ में रंगारंग कार्यक्रमों के बीच धूमधाम से मनाया गया। इस राष्ट्रीय पर्व पर यूपी विधानसभा के सामने राज्यपाल रामनाईक ने तिरंगा फहराया गया। इसके बाद राज्यपाल ने परेड की सलामी ली। लेफ्टिनेंट कर्नल रजत सिंह पंवर ने उन्हें सलामी दी।
विज्ञापन
2 of 11
republic day in lucknow
- फोटो : amar ujala
राज्यपाल ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 68 साल बाद यूपी दिवस मनाया गया। इस मौके पर सीएम योगी ने कई योजनाओं की घोषणा की है। हमारा उद्देश्य है कि जल्द से जल्द इनका लाभ जनता को मिले।
विज्ञापन
3 of 11
republic day in lucknow
- फोटो : amar ujala
वहीं, इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने सरकारी आवास पर ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज भारतवर्ष के गणतंत्र के 68 वर्ष पूर्ण होने पर मैं आप सभी को हृदय से बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि समता, न्याय और आपसी सद्भाव हमारे संविधान का मूल मंत्र है।
4 of 11
republic day in lucknow
- फोटो : amar ujala
इसके बाद विधानसभा के समक्ष आयोजित कार्यक्रम में मार्च पास्ट में सबसे आगे 2/11 गोरखा रायफल्स की पुरुष सैन्य टुकड़ी के पीछे एएमसी सेंटर एंड डोगरा रेजिमेंटल सेंटर, 8 कुमायूं, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, सशस्त्र सीमा बल यूपी पुलिस, पीएसी पुरुष महिला बटालियन संग होमगार्ड एनसीसी व एनएसएस कार्यकर्ताओं की टुकड़ियां बैंड की धुन पर कदम से कदम मिलाकर चल रही थीं।
विज्ञापन
5 of 11
republic day in lucknow
- फोटो : amar ujala
सैन्य साजो-सामान ने सेना की ताकत का अहसास कराया। पूर्वाभ्यास के दौरान टी-90 टैंक भीष्मा से सुसज्जित परेड की कमान गोरखा रेजीमेंट के लेफ्टिनेंट कर्नल रजत सिंह पंवर ने संभाल रखी थी।
विज्ञापन
6 of 11
republic day in lucknow
- फोटो : amar ujala
उनके पीछे 48 आर्म्ड रेजीमेंट के टी-90 टैंक, 14 गार्ड्स के बीएमपीआईसीवी टैंक, 67 फील्डरेजीमेंट की आरटीलरी-122 एमएम होवित्जर तोप, उसके बाद 38 फील्ड रेजीमेंट व 831 लाइट रेजीमेंट की 105 एमएम लाइट फील्डगन व 120 एमएम मोरटार युक्त सैन्य वाहन देश की शक्ति का अहसास दिलाते चल रहे थे।
विज्ञापन
7 of 11
republic day in lucknow
- फोटो : amar ujala
इसके बाद बिहार, उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा, मध्यप्रदेश व अरुणाचल प्रदेश के लोक नृत्य कलाकारों की टोलियों ने नृत्य कला का अद्भुत नजारा पेश किया।
8 of 11
republic day in lucknow
- फोटो : amar ujala
फिर स्कूली बच्चों की टोलियों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य के साथ ही पर्यावरण व महिला सशक्तिकरण विषय पर आकर्षक ड्रिल की प्रस्तुति दी।
9 of 11
republic day in lucknow
- फोटो : republic day in lucknow
होमगार्ड व एनसीसी कैडेट, यूपी सैनिक स्कूल, सेंट जोजफ इंटर कॉलेज राजाजीपुरम, सीएमएस कानपुर रोड, राजाजीपुरम, महानगर व गोमती नगर बॉयज एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज व लखनऊ पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों की टोलियों ने आकर्षक ड्रिल कार्यक्रमों से दर्शकों का मन मोहा।
10 of 11
republic day in lucknow
- फोटो : amar ujala
इस मौके पर उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों ने भी झांकी निकालकर अपने क्षेत्र की महत्ता बताई।