इधर लखनऊ के रमाबाई अम्बेडकर मैदान में समाजवादी पार्टी का आठवां सम्मेलन हो रहा था, उधर पूरे शहर में सम्मेलन को लेकर लगे बैनर और पोस्टर को नगर निगम ने हटा दिया।
विज्ञापन
2 of 5
पोस्टर हटाते नगर निगम कर्मी
- फोटो : amar ujala
गौरतलब है कि इन बैनर और पोस्टर में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह तो दिख रहे थे, लेकिन शिवपाल और उनके करीबी चेहरे पूरी तरह से गायब थे। सूत्रों के मुताबिक अवैध रूप से लगे इन बैनर और पोस्टर को नगर निगम ने अभियान चलाकर हटाया है। सपा की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
विज्ञापन
3 of 5
पोस्टर हटाते नगर निगम कर्मी
सपा के आठवें सम्मेलन को लेकर ये बैनर शहर में बड़ी संख्या में लगाए गए थे। रमाबाई अंबेडकर मैदान से लेकर लोहिया पथ तक रोड के किनारे अखिलेश के पोस्टरों से पटे हुए थे।
4 of 5
पोस्टर हटाते नगर निगम कर्मी
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब राजधानी में इतनी बड़ी संख्या में बैनर और पोस्टर लगाए गए हों, लेकिन नगर निगम द्वारा इस तरह बैनर और पोस्टर को हटाना राजनीति से प्रेरित नजर आ रहा है। जानकार लोगों का कहना है कि सरकार के इशारे पर यह कार्रवाई की गई है। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक बयान ही आया है।