गणतंत्र दिवस पर निकाली जाने वाली भव्य परेड का पहला रूट पूर्वाभ्यास मंगलवार को जोशीले अंदाज में हुआ। परेड में शामिल सेना के जवान, पुलिस कर्मी और स्कूल कालेज के विद्यार्थियों की टोलियां देशभक्ति से ओतप्रोत बैंडवादकों की धुन पर कदम ताल के साथ पूरी आन बान शान से विधान भवन के समक्ष बने सलामी मंच के सामने से गुजरे।
विज्ञापन
2 of 7
परेड
- फोटो : amar ujala
परेड में सैन्य साजो समान को शामिल न कर सिर्फ कुछ सैन्य वाहनों को ही शामिल किया गया। इस दौरान मौसम के बदले मिजाज के कारण हुई छिटपुट बूंदाबंदी भी परेड में शामिल जवानों व स्कूली बच्चों के जोश को ठंडा नहीं कर पायी।
विज्ञापन
3 of 7
परेड
- फोटो : amar ujala
मेट्रो निर्माण कार्य पूरा होने के दो साल बाद अपने पुराने परम्परागत रूट पर सुबह साढ़े नौ बजे से चारबाग स्थित रविंद्रालय के सामने से परेड का पहला फुलड्रेस, पूर्वाभ्यास हुआ।
4 of 7
परेड
- फोटो : amar ujala
चारबाग से शुरू हुई परेड केकेसी, दीनदयाल पार्क, हुसैनगंज चौराहा से बर्लिग्टन होते हुए विधान भवन के समक्ष बने मुख्य सलामी मंच के सामने से होकर जीपीओ चौराहा से साहू सिनेमा, मेफेयर तिराहा होकर हिन्दी संस्थान के बगल से स्टेडियम पहुंच कर समाप्त हुई।
विज्ञापन
5 of 7
परेड
- फोटो : amar ujala
प्रभारी अधिकारी व एडीएम सिटी ने बताया कि पहले पूर्वाभ्यास के दौरान कुछ जगह मिली गंदगी और सड़क निर्माण कार्य समतल न होने की खामी उजागर हुई।
विज्ञापन
6 of 7
परेड
- फोटो : amar ujala
जिन्हें 24 जनवरी तक दूर कराने का निर्देश नगर निगम व मेट्रो अधिकारियों को दिया है।
परेड में शामिल ब्लैक कैट कमांडो का दस्ता दर्शकों के आकर्षण का विशेष केंद्र बना। काली वर्दी में आधुनिक असलहों से लैस इन जवानों की चुस्ती और फुर्ती देखते ही बन रही थी। इसके साथ ही पहली बार परेड में सिविल डिफेंस की टुकड़ी भी शामिल हुई।