फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलों से निकला खून जैसा पानी, मचा हड़कंप, तस्वीरें

Mon, 26 Oct 2015 09:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 11
पुराने लखनऊ के हाता सितारा बेगम मोहल्ले के करीब आधा दर्जन घरों में गाढ़े लाल रंग का पानी आने को लेकर सोमवार को सुबह से शाम तक हड़कम्प रहा।

विज्ञापन

नलों से निकला खून जैसा पानी, मचा हड़कंप, तस्वीरें

2 of 11
पानी के लाल रंग को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं करते रहे। मोहल्ले के जिन घरों में लाल रंग का पानी आ रहा था वहां पर सैकड़ों लोगों की भीड़ यह देखने के लिए जमा हो गई।
विज्ञापन

नलों से निकला खून जैसा पानी, मचा हड़कंप, तस्वीरें

3 of 11
मामले की जानकारी के बाद पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर हकीकत जानने पहुंचे। सप्लाई में आने वाले पानी का रंग गाढ़ा लाल पाने के बाद एसीएम द्वितीय ने पानी के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया।

नलों से निकला खून जैसा पानी, मचा हड़कंप, तस्वीरें

4 of 11
पानी का रंग लाल कैसे हुआ देर शाम तक जलकल विभाग की टीम यह पता नहीं कर सकी। हालांकि दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पानी की सप्लाई फिर सामान्य हो गई।

विज्ञापन

नलों से निकला खून जैसा पानी, मचा हड़कंप, तस्वीरें

5 of 11
पुराने लखनऊ के हाता सितारा बेगम मोहल्ले में रहने वाली सुरैया खातून ने बताया कि सुबह 11 बजे जब उन्होंने नल खोला तो लाल रंग का पानी आ रहा था। यह देख वह डर गईं। पड़ोस में रहने वाले मोहम्मद नसीम को जब यह बताया तो उन्होंने भी अपने घर में नल खोला तो उससे भी लाल रंग का पानी आया।

विज्ञापन

नलों से निकला खून जैसा पानी, मचा हड़कंप, तस्वीरें

6 of 11
लाल पानी की बात सुन जब पड़ोस में रहने वाले अन्य लोग मोमिना बानो, अब्दुल माबूद, शबाहत, रेहान और मोहम्मद शाहिद ने भी जब अपने घर में नल खोला तो उनके यहां भी लाल रंग का पानी आया। इसके बाद पूरे मोहल्ले में यह बात फैल गई और लोग यह देखने के लिए उनके घरों के बाहर जमा होने लगे।
विज्ञापन

नलों से निकला खून जैसा पानी, मचा हड़कंप, तस्वीरें

7 of 11
जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजे सैम्पल
लाल रंग का पानी आने की जानकारी केबाद मौके पर पहुंचे एसीएम द्वितीय शैलेंद्र मिश्रा ने पानी के तीन सैंपल लिए और जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा।

नलों से निकला खून जैसा पानी, मचा हड़कंप, तस्वीरें

8 of 11
एसीएम ने बताया कि पानी का रंग लाल क्यों था, इसका पता लगाने के लिए जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता को सख्त निर्देश दिए गए हैं।

नलों से निकला खून जैसा पानी, मचा हड़कंप, तस्वीरें

9 of 11
हालांकि, गाढ़े लाल रंग का पानी आने की समस्या हाता सितारा बाग के सभी घरों में नहीं थी। यह समस्या यहां के सिर्फ आधा दर्जन घरों में मिली। यहीं रहने वाले नफीस, रहीम व नदीम ने बताया कि उनके घरों में साफ पानी आ रहा है।

नलों से निकला खून जैसा पानी, मचा हड़कंप, तस्वीरें

10 of 11
इसी तरह हाता सितारा बाग से सटे पीर बुखारा मोहल्ले में भी पानी साफ आ रहा था। हाता सितारा बाग में मोमिना बानू के घर आए उनके एक करीबी रिश्तेदार जाहिद ने इस पानी का सूंघा तो उन्हें डिटर्जेंट सी महक आई।
विज्ञापन

नलों से निकला खून जैसा पानी, मचा हड़कंप, तस्वीरें

11 of 11
बाल्टी में निकाला तो झाग भी बन रहा था। जाहिद का कहना था कि हो सकता है कि पानी में कोई केमिकल मिल गया हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें