पैसों के ल‌िए परेशान हो रहे लोगों को आरबीआई ने थोड़ी राहत दी है। गुरुवार को लखनऊ आरबीआई ने 500 का नया नोट देना शुरू कर दिया।  बता दें क‌ि 8 नवंबर की रात नोट बंद होने की घोषणा के बाद 10 नवंबर को 2000 का नया नोट आ गया था। वहीं नया 500 का नोट लखनऊ अभी तक नहीं पहुंच सका था। पांच सौ का नोट पाने वाले इकबाल ने बताया क‌ि वह सुबह 10.30 बजे से लाइन में लगे हैं। 12.45 पर उन्हें नोट मिल पाया। लखनऊ में गुरुवार को एटीएम के बाहर कम भ‌िड़ रही वहीं बैंकों के बाहर कुछ भीड़ द‌िखाई दी। लाइन में लगे लोगों से म‌िली जानकारी के मुताब‌िक ज्यादातर लोग अब पुराने नोट जमा करना चाहते हैं।