टमाटर ने महंगाई के रास्ते पर सरपट दौड़ लगानी शुरू कर दी है। खुदरा बाजार में रविवार को अव्वल टमाटर 50 रुपये और अव्वल तोरई 30 रुपये किलो बिकी, जबकि मंडियों में टमाटर का शुरुआती रेट 30 रुपये किलो तक रहा।
विज्ञापन
2 of 6
डेमो
- फोटो : डेमो
इसके अतिरिक्त बैंगन, शिमला मिर्च, गोभी एवं लौकी की कीमतें बढ़ चुकी हैं। इसमें शिमला मिर्च, बैंगन, गोभी के दाम दो गुने हो चुके हैं। सिर्फ आलू जो एक पखवारा पहले भी 20 से 25 रुपये किलो बिक रहा था, अब भी उसी रेट में है।
विज्ञापन
3 of 6
डेमो
गोमतीनगर के खुदरा दुकानदार लालमन यादव ने बताया कि थोक मंडी में सब्जियों की आवक घटने के कारण कीमतें बढ़ने लगी हैं। हफ्ता भर पहले टमाटर 10 से 15 रुपये किलो था जो बढ़कर 30 से 50 रुपये किलो तक हो गया है।
4 of 6
डेमो
वजह यह कि अब टमाटर बंगलूरू से आ रहा है, जिससे उसकी लागत बढ़ गई। गोमती पुल डालीगंज मंडी की दुकानदार माया ने बताया कि तोरई फसल खत्म होने की कगार पर जिससे उसकी कीमत भी 10 रुपये किलो बढ़ी।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : डेमो
तोरई की दूसरी फसल आने वाली है। बैंगन भी जो पहले 15 से 20 रुपये किलो था अब 40 से 50 रुपये किलो हो गया है।