पुणे और गोवा के लिए जुलाई से लखनऊ से रोजाना सीधी उड़ान सेवा शुरू हो रही है। यह सेवा इंडिगो की ओर से शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : डेमो
सीधी उड़ान होने से यात्रियों का समय बचेगा। फिलहाल केवल जेट एयरवेज हफ्ते में चार दिन पुणे के लिए डायरेक्ट उड़ानें उपलब्ध करवा रहा है जो करीब 7,300 रुपये की पड़ती हैं।
विज्ञापन
3 of 6
डेमो
इंडिगो की ओर से 16 जुलाई से पुणे के लिए शुरू हो रही उड़ान के लिए टिकट की कीमत 4,600 रुपये रखी गई है, हालांकि डायनामिक किराया होने की वजह से यह बढ़ जाता है। वहीं गोवा के लिए कोई डायरेक्ट उड़ान फिलहाल उपलब्ध नहीं है।
4 of 6
- फोटो : डेमो
एक स्टॉप फ्लाइट्स में पांच से छह घंटे का समय लगता है। जिसमें टिकट करीब पांच से सात हजार तक मिल रहा है। इंडिगो की ओर से यहां के लिए 15 जुलाई से उपलब्ध करवाई जा रही उड़ान करीब ढाई घंटा लेगी और इसकी डायनामिक टिकट की कीमत करीब 4,000 रुपये रखी गई है।
लखनऊ से गुवाहाटी के लिए भी जल्द फ्लाइट
डायरेक्ट उड़ान सेवा जल्द ही गुवाहाटी के लिए भी शुरू हो सकती हैं। इसके लिए पहले से कंपनियों से आवेदन मांगे जा चुके हैं, जिन पर जल्द घोषणा हो सकती है।