देश के जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा यूपी के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के मुरीद हो गए। तस्वीरों में देखिए पूरा वाकया...
विज्ञापन
अखिलेश यादव के मुरीद हुए रतन टाटा, तस्वीरों में देखिए...
2 of 15
सोमवार को राजधानी लखनऊ पहुंचकर रतन टाटा ने अखिलेश यादव और उनकी सरकार का गुणगान किया।
विज्ञापन
अखिलेश यादव के मुरीद हुए रतन टाटा, तस्वीरों में देखिए...
3 of 15
रतन टाटा ने यूपी में तेजी से हो रहे विकास को भी सराहा। टाटा ने कहा कि यूपी बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। वो दिन दूर नहीं जब यूपी सबसे आगे होगा।
अखिलेश यादव के मुरीद हुए रतन टाटा, तस्वीरों में देखिए...
4 of 15
रतन टाटा ने अखिलेश यादव को अपना दोस्त बताया। साथ ही ये भी कहा कि यूपी के विकास के लिए हम अपना पूरा योगदान देने को तैयार हैं।
विज्ञापन
अखिलेश यादव के मुरीद हुए रतन टाटा, तस्वीरों में देखिए...
5 of 15
रतन टाटा यूपी सरकार के कुछ बड़े प्रोजेक्ट के साथ एएमयू साइन करने लखनऊ आए थे। इस कार्यक्रम में उन्होंने अखिलेश यादव के नेतृत्व की सराहना की।
विज्ञापन
अखिलेश यादव के मुरीद हुए रतन टाटा, तस्वीरों में देखिए...
6 of 15
रतन टाटा ने कहा कि उत्तर प्रदेश को अक्सर न सिर्फ गलत समझा गया, बल्कि कमतर भी आंका गया। जबकि यह बहुत बढ़िया प्रदेश है। यहां बहुत अच्छे काम हो रहे हैं।
विज्ञापन
अखिलेश यादव के मुरीद हुए रतन टाटा, तस्वीरों में देखिए...
7 of 15
उन्होंने कहा कि जल्द ही यह प्रदेश अपना मुकाम हासिल कर लेगा।
अखिलेश यादव के मुरीद हुए रतन टाटा, तस्वीरों में देखिए...
8 of 15
उन्होंने कहा, मुझे उत्तर प्रदेश में आकर बहुत खुशी हो रही है। उत्तर प्रदेश अब नया उत्तर प्रदेश बन गया है।
अखिलेश यादव के मुरीद हुए रतन टाटा, तस्वीरों में देखिए...
9 of 15
सीएम आवास पर प्रदेश सरकार और टाटा ट्रस्ट के बीच कई क्षेत्रों में काम करने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। इस मौके पर अपने साढ़े तीन मिनट के भाषण में रतन टाटा ने यूपी की कई बार तारीफें कीं।
अखिलेश यादव के मुरीद हुए रतन टाटा, तस्वीरों में देखिए...
10 of 15
रतन टाटा ने कहा, मुझे प्रदेश सरकार के साथ सामाजिक क्षेत्र में चैरिटी के काम करने में बेहद खुशी हो रही है।
अखिलेश यादव के मुरीद हुए रतन टाटा, तस्वीरों में देखिए...
11 of 15
वहीं, मुख्यमंत्री अखिलेश ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि आप यूपी आते रहें..। हम आपसे कुछ मांगते नहीं हैं...। यूपी के लोग व समाजवादी पार्टी की सरकार आपसे कुछ मांग नहीं रही है।
अखिलेश यादव के मुरीद हुए रतन टाटा, तस्वीरों में देखिए...
12 of 15
अखिलेश बोले-हमें तो सिर्फ आप आशीर्वाद देने के साथ रास्ता दिखाते रहें...। इसी से हम उत्तर प्रदेश में बदलाव करके दिखा देंगे। आपके आने से चीजें ठीक हो जाएंगी, विरोध करने वाले समझेंगे प्रदेश ठीक रास्ते पर है।
अखिलेश यादव के मुरीद हुए रतन टाटा, तस्वीरों में देखिए...
13 of 15
अखिलेश ने रतन टाटा से कहा-आपके आशीर्वाद व शब्द ही हमारे लिए बड़ी चीज हैं। आपके आने से ही यूपी में अब चीजें ठीक हो जाएंगी।
अखिलेश यादव के मुरीद हुए रतन टाटा, तस्वीरों में देखिए...
14 of 15
आपने जो कुछ कहा है उस पर सरकार अमल करेगी। हम गरीबों केजीवन में बदलाव लाने का संकल्प लेते हैं।
अखिलेश यादव के मुरीद हुए रतन टाटा, तस्वीरों में देखिए...
15 of 15
मुख्यमंत्री ने कहा, आपके (टाटा) सहयोग व एमओयू के जरिये गरीबों के जीवन में बहुत बड़ा बदलाव आ सकता है। उनका जीवन कैसे अच्छा हो, स्वास्थ्य के क्षेत्र में कैसे और बेहतर काम किया जा सके, उन्हें रोजगार कैसे मिले, इसकी भी जानकारी लोगों को मिलेगी।