फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन का एसी कोच, वीआईपी यात्री और स्वागत में रहते हैं ये सब

Sun, 01 Jul 2018 12:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : डेमो
ट्रेनों में यात्री सुविधाओं को बढ़ाने का बखान करने वाले रेलवे के जिम्मेदारों की आंखें खोल देने के लिए यह खबर काफी है। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : डेमो
कोच में पानी व सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं की बात छोड़िए अब तो एसी कोच में यात्रियों को चूहे व कॉक्रोच मारने पड़ रहे हैं। हद तो ये है कि टिकट के रूप में यात्रियों से अच्छी खासी रकम वसूलने वाले रेलवे के जिम्मेदार यात्रियों की शिकायतों के बाद भी मुंह फेर ले रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : डेमो
मामला ट्रेन संख्या 15058 आनंद विहार-गोरखपुर एक्सप्रेस का है। शुक्रवार को इस ट्रेन के एसी कोच में सफर करने वाले यात्रियों को चूहों व कॉक्रोच ने अपनी धमाचौकड़ी से परेशान कर दिया।

4 of 6
- फोटो : डेमो
बेहाल यात्रियों ने इनसे राहत दिलाने के लिए रेलवे के जिम्मेदारों से शिकायत की तो कार्रवाई के नाम पर सिर्फ आश्वासन मिला। नतीजा ये कि यात्रियों का पूरा सफर दुश्वारियों की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : डेमो
वहीं ऐसी ही परेशानी ट्रेन 13050 डुप्लीकेट पंजाब मेल के यात्रियों को उठानी पड़ी। सिंक का पानी टपकने से पूरी बोगी में पानी भर गया और गंदगी उतराने लगी। स्टेशनों पर शिकायत के बाद भी ट्रेन की सफाई नहीं हुई। इसी तरह 19305 इंदौर गुवाहाटी एक्सप्रेस के यात्री एसपी सिंह ने ट्रेन में पानी नहीं होने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : डेमो
जब ट्रेन चारबाग पहुंची तो सिग्नल जल्दी मिल जाने की वजह से कार्रवाई नहीं हो सकी, इससे नाराज यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक ली और हंगामा किया। वहीं यात्रियों ने 18104 जलियांवाला बाग एक्सप्रेस व 15203 बरौनी लखनऊ एक्सप्रेस की एसी बोगियों में भी पानी की किल्लत की शिकायतें दर्ज कराईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें