राजस्थान के दौंसा जिले में स्थित बालाजी के मंदिर को हनुमान जी का शक्तिशाली मंदिर माना जाता है। मान्यता है कि इस मंदिर में लोगों को नकारात्मक ऊर्जाओं मुक्ति भी मिलती है। लखनऊ में इटौंजा इलाके की महोना नगर पंचायत में स्थित एक दरगाह कई दशकों से लोगों की आस्था का केंद्र बनी है। माना जाता है कि इस धार्मिक स्थल में भी मेहंदीपुर मंदिर जैसी शक्तियां हैं।
विज्ञापन
2 of 6
दरगाह
लखनऊ की इस दरगाह को रशीदिया मियां की दरगाह कहा जाता है, यहां रोजाना श्रद्धालु आते हैं और बाबा से दुआ मांगकर धागा बांधते हैं। कई लोग यहां जंजीर से जकड़े जमीन पर लेटे भी दिखाई देते हैं। आसपास के लोगों का दावा है कि इस दरगाह की मिट्टी और पानी में भी चमत्कारी शक्ति है।
विज्ञापन
3 of 6
दरगाह
बताते हैं कि दशकों पहले महोना निवासी हाजी रशीदियां मियां अपने घर में अकेले ही कमरे में चुपचाप अल्लाह की प्रार्थना में लीन रहते थे। बाबा के पास जब भी कोई कुछ मांगने जाता था तो उसे बाबा दुआ देते थे जिससे उनके बिगड़े काम बन जाते थे।
4 of 6
दरगाह
ग्रामीण बाबा के कई करिश्माई किस्से बताते हैं। बाबा के निधन के बाद ग्रामीणों ने महोना कस्बे के झबरा तालाब के पास उनकी मजार बनाकर उसे दरगाह का रूप दिया।
विज्ञापन
5 of 6
दरगाह
एक ग्रामीण के मुताबिक कई बार ऐसे लोग भी यहां लाए जाते हैं जो मानसिक रूप से परेशान होते हैं और उन पर बुरी आत्मा का साया होता है। उनके परिजन दरगाह में थागा बांधते हैं और यहां का पानी लेकर जाते हैं।
इस दरगाह में हर साल होली के तीसरे दिन एक पखवारे का ऐतिहासिक उर्स व मेले का आयोजन किया जाता है। इसमें पूरे देश से हजारों की संख्या में लोग आते है। इस बार 26 मार्च को यहां उर्स आयोजित किया जाएगा। (अमर उजाला किसी भी अंधविश्वास का समर्थन नहीं करता है, ये खबर गांव में चर्चा पर आधारित है। किसी भी शारीरिक या मानसिक परेशानी के लिए डॉक्टर से जरूर संपर्क करें)