फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए लखनऊ में रमजान की तैयारी की यह तस्वीरें...

Sat, 04 Jun 2016 02:50 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
रमजान-उल-मुबारक - फोटो : amar ujala
बरकत और इबादत के महीने रमजान-उल-मुबारक के इस्तकबाल के लिए शहर में तैयारियां शुरू हो गई है। सहरी और इफ्तार के लिए जहां मुसलमानों ने खरीदारी शुरू कर दी है, वहीं इबादत के लिए मस्जिदों में भी तैयारियां आखिरी दौर में हैं। इबादतगाहों में रमजान का चांद दिखने के बाद शुरू होने वाली विशेष नमाज-ए-तरावीह के इंतजाम भी तेजी से किए जा रहे हैं। रमजानुल मुबारक के रोजे चांद दिखने के बाद 7 या 8 जून से शुरू होंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
रमजान-उल-मुबारक - फोटो : amar ujala
रमजान का चांद दिखने के बाद शुरू होने वाली तरावीह की नमाज के लिए शहर की मस्जिदों में हाफिजों को आमंत्रित किया गया है। वहीं सुन्नी व शिया समुदाय के रोजेदारों की सहूलियत के लिए शहर में रमजान हेल्पलाइन का बंदोबस्त हो चुका है। हम हेल्पलाइनों पर मुसलमान रोजा, नमाज,जकात,सद्का फित्र और अन्य शरअई मामलों से संबंधित सवाल कर सकेंगे। रमजान माह में विशेष तरावीह की नमाज में हाफिज कुरान के पारे बगैर देखे सुनाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
रमजान-उल-मुबारक - फोटो : amar ujala
नमाज के दौरान कुरान की तिलावत में किसी भी तरह की चूक न हो, हाफिजों ने इससे बचने के लिए कुरान की मश्क (अभ्यास) तेज कर दी है। राजधानी में मुसलमान अपनी सहूलियत के मुताबिक अलग-अलग मस्जिदों में तरावीह की नमाज अदा करेंगे।चांद दिखने के साथ मस्जिदों में शुरू होने वाली नमाज-ए-तरावीह का दौर पूरे एक माह तक चलते रहेंगे। इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया की हेल्पलाइन इस्लामिक माह शबान की 29 तारीख यानी 6 जून से शुरू होगी। दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक रोजा, नमाज व अन्य इबादत से जुड़े सवाब किए जा सकेंगे।

4 of 5
रमजान-उल-मुबारक - फोटो : amar ujala
हेल्पलाइन पर सेंटर के महासचिव व ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली, मौलाना मुश्ताक नदवी व अन्य उलेमा रोजे से संबंधित सवालों के जवाब देंगे। इसके अलावा फरंगी महल की वेबसाइट और हेल्पलाइन पर मेल करके आशंकाओं को दूर किया जा सकेगा। हेल्पलाइन के इन नंबरों पर पूछे सवाल
9415023970, 9335929670, 9415102947, 9236064987, 9580112032,
वेब साइट : www.farangimahal.in
ई-मेल : ramzanhelpline2005@gmail.com
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रमजान - फोटो : amar ujala
अयातुल्लाह अल उजमा सादिक हुसैनी शीराजी में पहले रमजान से 30 रमजान तक हेल्पलाइन नम्बर-9415580936, 9839097407 और 9335280700 पर शिया समुदाय के रोजेदार सुबह 10 बजे से दो बजे तक फोन पर रोजे से संबंधित आशंकाओं को दूर सकते है। हेल्पलाइन पर मौलाना सैफ अब्बास नकवी और मौलाना सैयद अली अब्बास रिजवी से सवालों के जवाब देंगे। इसके अलावा पर masael786@gmail.com पर मेल किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें