रामनवमी के पावन अवसर पर अयोध्या में लाखो श्रद्धालुओं ने सरयू में स्नान कर मंदिरों में दर्शन किए। आज पूरे देश में रामनवमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में मंदिरों के बाहर सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लग गई।