फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देखी उत्पादों की प्रदर्शनी, मार्केंटिंग के लिए दिए ये सुझाव, तस्वीरें

Fri, 10 Aug 2018 06:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित एक जिला एक उत्पाद समिट में शिरकत की और प्रदेश के उत्पादों की मार्केटिंग के लिए सुझाव भी दिये। उन्होंने कहा कि इस योजना से प्रदेश के में बड़ी संख्या में रोजगार पैदा होंगे। जिससे लोगों का पलायन रुकेगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश के  ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनने की संभावना बताई साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रदेश के उत्पादों की ब्रांडिंग करने की सलाह दी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ओडीओपी - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि उत्पादों की मार्केटिंग के लिए जरूरी है कि प्रदेश के महानगरों ने यूपी के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाए और उसमें राज्यपाल या फिर मुख्यमंत्री शिरकत करें। इसके अलावा उन्होंने 2019 के कुंभ मेले में भी उत्पादों की प्रदर्शनी लगाने का सुझाव दिया। (प्रदर्शनी में यूपी के बने उत्पाद देखते राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ।)
विज्ञापन

3 of 5
ओडीओपी - फोटो : amar ujala
रामनाथ कोविन्द ने कहा कि इस समिट में ई-मार्केटिंग, जीरो डिफेक्ट-जीर इफेक्ट और पूंजी निवेश में सहायता के लिए विभिन्न संस्थाओं के साथ एमओयू किए गए हैं। इससे जिला स्तर पर उत्पादकों के लिए नए अवसर पैदा होंगे।

4 of 5
थिंक ग्लोबल-एक्ट लोकल की सोच के अनुसार स्थानीय कौशल को प्रोत्साहन देकर जिलों के कई उत्पादों को अंतर्राष्ट्रीय बाजार के लायक बनाया जा सकता है। कई नए ब्रांड विकसित किए जा सकते हैं। कहा कि हमें विकसित देशों से सीखना है कि हाथ से बनी हुई चीजों की आधुनिक ब्रांडिंग और मार्केटिंग करके कैसे विदेशी मुद्रा कमाई जाए, रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएं और देश की छवि को निखारा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राष्ट्रपति ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश कहते थे। वह कहा करते थे कि यूपी की खोज करने की जरूरत है। खोज करने पर पता लगेगा कि यह प्रदेश कितना समृद्धशाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें