फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस मंदिर में स्थापित शिवलिंग की अराधना करने से होती है हर मनोकामना पूर्ण

Fri, 10 Aug 2018 04:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
गंगा गिरी बाबा शिव मंदिर - फोटो : amarujala
श्री गंगा गिरि बाबा के पावन स्थल पर स्थित शिव मंदिर की महिमा अपरंपार है। सावन मास में बाबा का जलाभिषेक व पूजन करने दूर-दूर से भक्त आते हैं। इलाकाई लोगों का मानना है कि बाबा की लगातार 21 दिन पूजा करने से मनोकामना पूर्ण होती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सावन के सोमवार को यहां काफी भीड़ रहती है। मान्यता है कि इस मंदिर में स्थापित शिवलिंग की आराधना करने से बाबा भोलेनाथ हर मनोकामना को पूर्ण करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
डेमो
मंदिर का निर्माण कब और कैसे हुआ इसके बारे में किसी को कोई पुख्ता जानकारी तो नहीं है, लेकिन पुजारी हनुमान गिरि बताते हैं कि मंदिर का इतिहास 800 से हजार साल पुराना है। मुख्य मंदिर लखौरी ईंटों से बना हुआ है।

4 of 5
गंगा गिरी बाबा शिव मंदिर - फोटो : amarujala
मंदिर में लगी शिलालेख भी अन्य भाषा में है, जो मंदिर के प्राचीन होने का प्रमाण है। कालांतर में यहां तमाम भक्तों ने मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया। नाग पंचमी व महाशिवरात्रि पर मेले लगने के साथ सुबह से शाम तक  धार्मिक आयोजन होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुराग सिंह - फोटो : amarujala
क्या कहते हैं भक्त
शिव भक्त अनुराग सिंह कहते हैं कि जबसे होश संभाला है तब से सावन मास में हर दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर रहा हूं। बाबा के दर्शन से ही दिन की शुरुआत होती है। परिवारीजनों के साथ रुद्राभिषेक का मौका मिलता है, लेकिन प्रतिदिन जल से अभिषेक जरूर करता हूं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें