फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस: राजपथ पर दिखी अयोध्या के राम मंदिर व दीपोत्सव की भव्य झांकी, देखें तस्वीरें

Tue, 26 Jan 2021 11:55 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : amar ujala
पूरे देश में आज 72वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर हर बार की तरह इस बार भी दिल्ली के राजपथ पर परेड का आयोजन किया जा रहा है। इस बार राजपथ पर अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर की भी झलक दिखी। परेड में उत्तर प्रदेश की बेहद आकर्षक और भव्य झांकी प्रस्तुत की गई। जिसमें राम मंदिर के मॉडल के साथ ही दीपोत्सव की झलक देखने को मिली।
विज्ञापन

2 of 6
गणतंत्र दिवस - फोटो : amar ujala
बता दें कि अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर के निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अगस्त 2020 को शिलान्यास किया था। दावा किया जा रहा है कि संपूर्ण मंदिर 39 महीने में बनकर पूरा हो जाएगा।

 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : amar ujala
वहीं, अयोध्या में हर साल दीपावली के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले दीपोत्सव ने राम की नगरी को एक अलग पहचान दी है। सांस्कृतिक झांकी में दीपोत्सव की भी झलक देखने को मिली।

4 of 6
गणतंत्र दिवस - फोटो : amar ujala
परेड के दौरान राजपथ पर पहली बार राफेल लड़ाकू विमानों की उड़ान के साथ टी-90 टैंकों, समविजय इलेक्ट्रॉनिक युद्धक प्रणाली, सुखोई-30 एमके आई लड़ाकू विमानों समेत सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया गया। (परेड में यूपी की झांकी का एक दृश्य।)
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : amar ujala
इस अवसर पर परेड में राजपथ पर 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की झांकियों, रक्षा मंत्रालय की छह झांकियों अन्य केंद्रीय मंत्रालयों और अर्द्धसैनिक बलों की नौ झांकियों समेत 32 झांकियां नजर आईं जिसमें देश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, आर्थिक उन्नति और सैन्य ताकत का नजारा पेश किया गया। (परेड में यूपी की झांकी का एक दृश्य।)
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : Ravi Batra
कोविड-19 प्रोटोकॉल के मद्देनजर इस बार परेड और उसका रूट छोटा किया गया है। वहीं दर्शकों की संख्या में भी कटौती की गई है। 55 साल बाद पहली बार इस साल गणतंत्र दिवस पर कोई विशिष्ट अतिथि नहीं आए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें