फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: 21 तस्वीरों में देखें अयोध्या में मची रामलला जन्मोत्सव की धूम, लाखों लोग सूर्य तिलक के बने गवाह

Mon, 07 Apr 2025 07:27 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

Ayodhya Ram Navami Celebration Photos : रामनवमी के अवसर पर अयोध्या में लाखों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े। इस अवसर पर रामलला का श्रृंगार करने के बाद चार मिनट तक भगवान सूर्य की किरणों से उनका अभिषेक किया गया। देश दुनिया के रामभक्त इस अवसर के साक्षी बनें। 21 तस्वीरों में देखें, रामनवमी का आयोजन...।
विज्ञापन
1 of 21
- फोटो : amar ujala
रामनवमी पर अयोध्या में रामलला के जन्मोत्सव की धूम मची रही। इस मौके पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे और रामलला के दर्शन किए। रामनवमी पर खास तरह से रामलला का अभिषेक किया गया और उन्हें आकर्षक वस्त्र पहनाए गए। वहीं, करीब चार मिनट तक भगवान सूर्य की किरणों ने रामलला का अभिषेक किया। इस दौरान पूरा नगर जय श्रीराम के नारों से गूंजता रहा।
विज्ञापन

2 of 21
रामलला का सूर्य तिलक। - फोटो : अमर उजाला।
रविवार को सुबह से राम मंदिर परिसर में विविध कार्यक्रम शुरू हो गए। दोपहर में ठीक 12 बजे भगवान सूर्य ने रामलला के ललाट पर तिलक किया गया।
विज्ञापन

3 of 21
- फोटो : संवाद
इस मौके का साक्षी बनने के लिए देश ही नहीं विदेशों से भी श्रद्धालु पहुंचे। 

4 of 21
- फोटो : अमर उजाला।
सूर्य तिलक को सही तरीके से कराने के लिए इसरो के साथ देश के विभिन्न आईआईटी के वैज्ञानिक इसका पूर्वाभ्यास करते रहे। शनिवार को अंतिम बार इसका सफल ट्रायल किया गया था। 
विज्ञापन

5 of 21
- फोटो : amar ujala
प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे थे।
विज्ञापन

6 of 21
- फोटो : amar ujala
रामनवमी पर्व में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचे श्रद्धालु।
विज्ञापन

7 of 21
- फोटो : संवाद
रविवार सुबह 3:30 बजे से मंदिर के कपाट खोल दिए गए। रामलला का शृंगार, राग-भोग, आरती व दर्शन का क्रम चलता रहा। बालक राम सहित उत्सव मूर्ति की मनमोहक छवि के दर्शनकर भक्त मंत्रमुग्ध होते रहे। 

8 of 21
- फोटो : संवाद
अयोध्या में आए रामभक्तों मौसम की गर्मी से बचाने के लिए जगह-जगह पानी और शरबत के स्टॉल लगाए गए थे।

9 of 21
- फोटो : वीडियो ग्रैब
अयोध्या पहुंचे रामभक्तों ने पहले सरयू में स्नान किया और फिर हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन किए।

10 of 21
- फोटो : संवाद
इस दौरान रामपथ पर मौजूद रामभक्तों पर ड्रोन से सरयू के जल का छिड़काव किया गया।

11 of 21
- फोटो : संवाद
सुबह विधि विधान से रामलला का अभिषेक किया गया और पंचद्रव्यों से स्नान कराया गया।

12 of 21
- फोटो : संवाद
इस दौरान मंत्रोच्चार होता रहा और श्रद्धालु भी दर्शन करते रहे।

13 of 21
- फोटो : संवाद
आयोजन को सफल बनाने के लिए पहले से ही पूरी योजना तैयार कर ली गई थी।

14 of 21
- फोटो : संवाद
राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन के बाद यह दूसरा अवसर है जब अयोध्या में इस तरह रामनवमी मनाई गई है।

15 of 21
- फोटो : amar ujala
नन्हा भक्त बजरंगबली का ध्वज लेकर खुशी जाहिर करता हुआ।

16 of 21
- फोटो : amar ujala
अयोध्या में स्थानीय लोगों ने भी दूर-दूर से आए रामभक्तों को जलपान कराया और शरबत पिलाया।

17 of 21
- फोटो : amar ujala
राममंदिर में दर्शन के लिए लाइन में लगे रामभक्त।

18 of 21
- फोटो : amar ujala
जो लोग चलने में असहाय थे उन्हें इस तरह दर्शन के लिए ले जाया गया।

19 of 21
- फोटो : amar ujala
महाराष्ट्र से आए रामभक्तों ने मुख्य द्वार पर माथा टेका और फिर रामलला के दर्शन किए।

20 of 21
- फोटो : amar ujala
राममंदिर के अंदर का सुबह के समय का एक दृश्य।
विज्ञापन

21 of 21
- फोटो : amar ujala
तापमान अधिक होने के कारण रामलला के दर्शन करने आए रामभक्त परेशान दिखे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें