फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Navami: रामलला का हुआ सूर्य तिलक, श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान हो उठी रामनगरी; तस्वीरों में भव्य छटा

Mon, 07 Apr 2025 07:26 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

Ram Navami 2025: भगवान सूर्य ने बालक राम के ललाट पर तिलक किया। इस अवसर पर पूरी रामनगरी श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान हो उठी। रामलला की एक झलक पाकर भक्तों ने खुद को धन्य माना। आगे तस्वीरों में देखें राम जन्मोत्सव की भव्य छटा...
विज्ञापन
1 of 7
राम जन्मोत्सव की भव्य छटा... - फोटो : Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshhetra.
रामनगरी में चहुंओर आराध्य के जन्मोत्सव की खुशी है। उत्सव मनाने के लिए अयोध्यावासी ही नहीं अपितु सकल प्रदेश और देशवासी उत्सुक रहे। रविवार को सुबह से राम मंदिर परिसर में विविध कार्यक्रम शुरू हो गए। दोपहर में ठीक 12 बजे भगवान सूर्य ने रामलला के ललाट पर तिलक किया। 

इस मौके का साक्षी बनने के लिए देश ही नहीं विदेशों से भी श्रद्धालु रामनगरी पहुंचे। आने वाले भक्तों पर ड्रोन से सरयू के पवित्र जल की फुहारों से बारिश की गई। गली गली में भक्तों की कतारें दिखीं। इस दौरान पूरी नगरी श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान रही।  
विज्ञापन

2 of 7
राम जन्मोत्सव की भव्य छटा... - फोटो : Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshhetra.
मंदिर के ऊपरी हिस्से पर लगे दर्पण पर सूर्य की किरणें गिरीं। यहां से परावर्तित होकर पीतल के पाइप में पहुंचीं। पाइप में लगे दर्पण से टकराकर किरणें 90 डिग्री कोण में बदल गईं। 
 
विज्ञापन

3 of 7
भगवान सूर्य ने रामलला के ललाट पर किया तिलक - फोटो : Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshhetra.
लंबवत पीतल के पाइप में लगे तीन लेंसों से किरणें आगे बढ़ते हुए गर्भगृह में लगे दर्पण से टकराईं। यहां से 90 डिग्री का कोण बनाकर 75 मिलीमीटर टीके के रूप में रामलला के ललाट को सुशोभित किया।

4 of 7
राम जन्मोत्सव की भव्य छटा... - फोटो : Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshhetra.
राम जन्मोत्सव पर रामलला ने रत्न जड़ित पीले वस्त्र और सोने का मुकुट धारण करके भक्तों को दर्शन दिए। दोपहर ठीक 12 बजे रामजन्म के साथ ही सूर्य की किरणों ने चार मिनट तक रामलला का 'सूर्य तिलक' किया। अध्यात्म व विज्ञान के इस अद्भुत संगम को हर कोई अपनी आंखों में बसाने को लालायित दिखा।
विज्ञापन

5 of 7
राम जन्मोत्सव की भव्य छटा... - फोटो : Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshhetra.
सुबह 3:30 बजे से मंदिर के कपाट खोल दिए गए। रामलला का शृंगार, राग-भोग, आरती व दर्शन का क्रम चलता रहा। बालक राम सहित उत्सव मूर्ति की मनमोहक छवि के दर्शनकर भक्त मंत्रमुग्ध होते रहे। भजन, स्तुति के बीच जैसे-जैसे घड़ी की सुइयां 12 बजे की ओर बढ़ीं। लोगों की आतुरता भी बढ़ती गई। 
विज्ञापन

6 of 7
आराध्य के दर्शन पाकर श्रद्धालुओं ने खुद को माना धन्य - फोटो : Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshhetra.
पुजारी ने मंदिर के कपाट खोले तो घंटा घड़ियाल बजने के साथ ही भक्तों ने भए प्रगट कृपाला दीनदयाला, कौशल्या हितकारी... छंद का गायन शुरू कर दिया। पूजन के साथ ही भगवान भास्कर ने रामलला का तिलक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आराध्य श्रीराम की भक्ति में लीन भक्त। - फोटो : Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshhetra.
सूर्य तिलक और आरती के बाद दर्शन मिले तो भक्त उनकी भक्ति में पूरी तरह लीन हो गए। वह मंदिर परिसर में ही बैठकर उनकी आराधना में लीन दिखे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें