बसपा के राज्यसभा प्रत्याशी भीमराव अंबेडकर ने बुधवार दोपहर नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में भगवा आतंकवाद पनपने नहीं देंगे। कहा कि मायावती ही देश की तकदीर बदल सकती हैं। देश की जनता उन्हें ही प्रधानमंत्री बनाना चाहती है।
विज्ञापन
2 of 5
bhimrao ambedkar
- फोटो : amar ujala
अंबेडकर ने कहा कि 25 साल से हम बहुजन समाजवादी पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। मायावती के चरणों में रहकर उनके नेतृत्व में रहकर काम किया है। हम उनके सच्चे सिपाही हैं। हम अपनी जान न्यौछावर कर सकते हैं लेकिन देश में भगवा आतंक को पनपने नहीं देंगे।
विज्ञापन
3 of 5
bhimrao ambedkar
- फोटो : amar ujala
वहीं, बसपा महसचिव सतीश मिश्र ने कहा कि चुनाव को गठबंधन से जोड़ कर नही देखा जाए। एक सवाल पर उन्होंने समर्थन के पीछे कोई डील होने से इनकार किया।
4 of 5
bhimrao ambedkar
- फोटो : amar ujala
सपा से कोई नेता मौजूद न होने के सवाल पर सतीश मिश्र ने कहा कि यह बसपा का नामांकन है। बसपा के सभी विधायक मौजूद हैं। वोट संख्या पूरी करने के मामले में उन्होंने कहा कि नतीजा आने पर सब साफ हो जाएगा।
गौरतलब है कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने राज्यसभा की दसवीं सीट के लिए इटावा के पूर्व विधायक भीमराव अंबेडकर को प्रत्याशी बनाने का एलान किया मंगलवार को किया था।