फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र 18 से , इस बार कितने दिन होगी मां की अाराधना, जानने के लिए पढ़ें खबर

Wed, 07 Mar 2018 01:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : डेमो
 हिंदू नव संवत्सर चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के साथ ही 18 मार्च से वासंतिक नवरात्र शुरू हो रहे हैं। तिथि क्षय के चलते नवरात्र इस बार आठ दिनों के होंगे। आचार्य प्रदीप ने बताया कि नवमी का क्षय होने के चलते चैत्र नवरात्र आठ दिन के ही होंगे। कलश स्थापना का अभिजित मुहूर्त 18 मार्च को सुबह 11:36 से दोपहर 12:24 तक रहेगा। इसके अलावा एक और शुभ मुहूर्त सुबह 8:58 बजे से सुबह 10:54 बजे तक का है
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : डेमो
 राम नवमी पर 25 मार्च को राम जन्म दोपहर 12:42 से दोपहर तीन बजे तक किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि पहला और आखिरी नवरात्र रहने वाले 24 को व्रत रहें, जबकि रामनवमी व्रत रखने वाले 25 को व्रत कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : डेमो
नवरात्र के दौरान देवी मंदिरों में मां की आराधना को भक्तों का सैलाब उमड़ेगा। देवी का थीम आधारित शृंगार होगा तो मंदिरों में दिनभर धार्मिक आयोजन होेंगे।

4 of 7
- फोटो : डेमो
 ठाकुरगंज के मां बाघंबरी पूर्वी देवी सिद्धपीठ मंदिर, शास्त्रीनगर दुर्गा मंदिर, चौपटियां के संदोहन देवी मंदिर में इस बार भी हर दिन बदली हुई थीम पर मां का शृंगार होगा।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : डेमो
कहीं, टॉफी, चॉकलेट, शाकभाजी से मां को सजाया जाएगा तो कहीं लाल चूनरी, फल, फूल, मेवा से शृंगार किया जाएगा। नए पुराने शहर के तमाम देवी मंदिरों में नवरात्र की तैयारियां शुरू हो गई है। 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : डेमो
17 मार्च शाम 6:05 तक अमावस्या का मान रहेगा। इसके बाद प्रतिपदा लगेगी, जो 18 को उदय तिथि में रहेगी। नवरात्र का पहला व्रत 18 मार्च को रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : डेमो
द्वितीया 19 को, तृतीया 20 को, चतुर्थी 21 को, पंचमी 22 को, षष्टी 23 को, सप्तमी 24 को तथा 25 मार्च को अष्टमी सुबह 7:04 बजे तक रहेगी, उसके बाद नवमी लग जाएगी, जो 26 मार्च को सुबह 4:39 बजे तक रहेगी। नवमी को सूर्यादय का मान नहीं होने से नवमी का क्षय रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें