मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने मंगलवार शाम वीमेन पावर लाइन 1090 चौराहा पर हेलमेट पहने बगैर स्कूटी चला रहे कृष्णानगर के धीरेंद्र को रोककर हेलमेट पहनने की सलाह दी। बोले, ‘हेलमेट बोझ नहीं है। पहनोगे तो सुरक्षित रहोगे। तुम्हारी जरा-सी लापरवाही पूरे परिवार को जिंदगी भर का दर्द दे सकती है।’ धीरेंद्र ने भविष्य में बिना हेलमेट के बाइक नहीं चलाने का वादा किया। राजू ने धीरेंद्र के पीछे बिना हेलमेट पहने बाइक से आ रहे अभिषेक को भी टोका और उनसे यातायात के नियमों का पालन करने का वादा लिया। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव यातायात जागरूकता अभियान के तहत एसएसपी दीपक कुमार के बुलावे पर आए थे।
विज्ञापन
2 of 6
राजू के कार्यक्रम में पहुंचने से पहले ही ट्रैफिक पुलिस ने बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चला रहे लोगों को रोक रखा था। एसएसपी ने कहा, नियम तोड़ने वालों को रोकने का उद्देश्य चालान या किसी प्रकार की कार्रवाई करना नहीं, बल्कि उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक और सचेत करना था। घर से निकलते हैं बाइक पे, सुबह आते हैं अखबार में...
विज्ञापन
3 of 6
गौतमपल्ली थाना से साइकिल से पहुंचे 1090 चौराहा
राजू गौतमपल्ली थाना से साइकिल से 1090 चौराहा पहुंचे थे। उन्होंने सभी को साइकिल से चलने की सलाह भी दी। बोले, कानपुर और लखनऊ में दो-तीन दिन से साइकिल से ही टहल रहा हूं। साइकिल से चलोगे तो एक्सरसाइज भी होगी। प्रदूषण नहीं फैलेगा। पेट्रोल के पैसे तो बचेंगे ही। साइकिल को कोई समाजवादी पार्टी के चुनाव चिह्न से न जोड़ दे इसलिए खुद ही बोले, साइकिल चलाने वाली कह रहे हैं। कोई पार्टी वाली नहीं कह रहे।
4 of 6
पुलिस चालान का पैसा नहीं, आपकी सुरक्षा चाहती है
राजू ने कहा कि पुलिस चौराहों-सड़कों पर वाहन चेकिंग करती है और बिना हेलमेट के बाइक या स्कूटर चलाने वालों का चालान कर 100-100 रुपये वसूलती है। यह रुपये सरकारी खजाने में जमा किए जाते हैं लेकिन यकीन मानिये, पुलिस ऐसा पैसा नहीं चाहती। यह पैसा आप लोगों की जान-जोखिम का पैसा है।
विज्ञापन
5 of 6
मैंने सहा है करीबियों को खोने का गम
राजू ने कहा- मैंने अपने परिवार के एक-दो करीबियों को सड़क हादसों में खोया है। तबसे यह तय किया था कि ट्रैफिक नियमों का पालन कराने में अपना योगदान जरूर दूंगा।’ राजू ने देशप्रेम फिल्म का गाना, ‘नफरत की लाठी तोड़ो’ भी सुनाया। हंसाते हुए बोले, देश से प्रेम करो। इस टाइप का प्रेम न करो कि पड़ोसी पुलिस बुला लें। कहें भइया, ई मकान मा ऊपर प्रेम हुई रहा है...।
भइया चलो, इससे ज्यादा हरा नहीं होगा
राजू ने बताया कि कुछ दिन पहले बुलाकी अड्डा से गुजर रहे थे। वहां एक चौराहा पर सिग्नल ग्रीन होने के बाद भी टैंपोवाला खड़ा था। राजू ने गाड़ी उसके साइड में लगवाकर टोका। कहा भइया चलो। हरी बत्ती जल गई है। काहे का इंतजार कर रहे हो। इससे ज्यादा हरी नहीं होगी।
बेेटी पढ़ाओ, बेटे तो बाप की सरकार गिरा रहे
बिहार के घटनाक्रम पर चुटकी लेते हुए राजू ने कहा कि आजकल बड़े-बड़े नेताओं के बेटे ही बाप की सरकार गिरा रहे हैं इसलिए बेटी बचाओ-बेटी बढ़ाओ। बेटे बहुत गड़बड़ हैं। बोले-वहां तेजस्वी ने गड़बड़ किया और यहां किसने...। उनका इशारा पूर्व मुख्यमंत्री की तरफ था। इस दौरान राजू ने लालू-लालू दूर के, चारा खाएं कूच के... कविता सुनाकर लोगों को खूब हंसाया।