मुलायम सिंह यादव और यूपी कांग्रेस चीफ राज बब्बर मंगलवार को टीले वाली मस्जिद पहुंचे। सोमवार को मस्जिद के इमाम मौलाना फजलुर्रहमान वायजी नदवी का पीजीआई में इंतकाल हो गया था। मुलायम और राज बब्बर ने उनके परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी।
विज्ञापन
2 of 4
मुलायम सिंह यादव
- फोटो : amar ujala
उनके इंतकाल की खबर सुनकर सोमवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कबीना मंत्री अहमद हसन व शिया धर्मगुरु मौलाना डॉ. कल्बे सादिक सहित तमाम सुन्नी व शिया समुदाय के लोग टीले वाली मस्जिद पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया था।
विज्ञापन
3 of 4
मुलायम सिंह यादव
- फोटो : amar ujala
आज मुलायम पहुंचे और उन्होंने शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह मेरे पुराने साथी थे। उनसे बहुत गहरे संबंध थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।